Search

 
 
 

हुसैनाबाद : डीसी ने प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

 
कार्यालय में उपस्थित प्रखंड नाजिर व आंचल सहायक से डीसी ने ली जानकारी कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी की जांच की Hussainabad, Palamu: पलामू उपायुक्त शशि रंजन ने मंगलवार को हुसैनाबाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने निरीक्षण के दौरान प्रखंड व अंचल कार्यालय के सभी कक्षाओं में बारी-बारी से पहुंचकर जानकारी ली. साथ ही उन्होंने प्रखंड नजीर व आंचल सहायक से कार्यालय से संबंधित जानकारी लेते हुए उपस्थिति पंजी, रजिस्टर को देखा. डीसी ने जांच के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में बैठकर कई जानकारी लेते हुए उपस्थित कर्मियों को कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि कार्य में कोताही करने वालों की खैर नहीं. उन्होंने प्रखंड नाजिर व अंचल सहायक को निर्देशित करते हुए अधूरे कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही साथ जमीन से संबंधित मोटेशन, अबुआ आवास योजना, वृद्धा पेंशन, मनरेगा सहित कई कार्यों की जानकारी ली. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-dc-held-a-meeting-regarding-pm-janman-yojana/">रामगढ़

: पीएम जनमन योजना को लेकर डीसी ने की बैठक
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-20-at-21.32.55_2a549d63-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

अधूरे कार्यों को अविलंब करें पूरा : शशि रंजन

डीसी ने अविलंब अधूरे कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया. उपयुक्त के औचक निरीक्षण के दौरान हुसैनाबाद प्रखंड विकास पदाधिकारी परीक्षा ड्यूटी में तैनात थे. सूचना मिलते ही वे आनन-फानन में प्रखंड कार्यालय पहुंचकर उपायुक्त से मिले. उपयुक्त के निरीक्षण के दौरान कई लोग मौजूद रहे. इधर उपायुक्त पलामू से महुआरी पंचायत के कई वार्ड सदस्यों ने पंचायत की स्थिति से अवगत कराया. साथ ही उप मुखिया के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित जानकारी दी. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-criminals-fired-on-the-car-panic/">रामगढ़

: अपराधियों ने कार पर की फायरिंग, दहशत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही