Search

 
 
 

हुसैनाबाद : रेलवे ट्रैक के समीप मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

 
Hussainabad, Palamu: मोहम्मदगंज कोसियारा रेलवे स्टेशन के बीच माली रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक से 20 फीट की दूरी पर युवक का शव मिला. इसकी सूचना ग्रामीणों ने मोहम्मदगंज पुलिस को दी. सूचना पाकर थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी के निर्देश पर एएसआई बिपिन ठाकुर घटनास्थल पहुँचे. उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेज दिया. युवक की पहचान माली गांव निवासी नितेश कुमार उम्र 26 वर्ष, पिता राजेश्वर पासवान के रूप में हुई है. मृत युवक का घर घटनास्थल से महज 150 मीटर की दूरी पर है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. वही स्वजनों ने हत्या की आशंका जताई है. हालांकि घटना किस कारण हुई, इस पर कोई खुल कर कुछ नही बोल रहा है. इसे भी पढ़ें-कर्नाटक">https://lagatar.in/modi-said-in-karnataka-congress-has-a-plan-for-religion-based-reservation-in-the-country-i-will-not-let-this-happen/">कर्नाटक

में बोले मोदी, कांग्रेस की देश में धर्म आधारित आरक्षण की योजना है, मैं ऐसा नहीं होने दूंगा

घटना संदेहास्पद : थाना प्रभारी

मृतक के पिता राजेश्वर पासवान ने बताया कि नितेश कुमार रविवार की रात 10 बजे खाना खाकर बाहर निकला था. इसके कुछ देर बाद उसका फोन ऑफ बताने लगा. रात एक बजे तक काफी खोजबीन किया गया लेकिन कुछ पता नही चल सका. अहले सुबह करीब 5 बजे रेलवे ट्रैक के पास शव होने की सूचना मिली. इसे देख कर उनके होश उड़ गए. थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी ने बताया कि घटना संदेहास्पद है. यह हत्या है या दुर्घटना, पुलिस मामले की जांच कर रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-bolero-hits-tempo-in-dumri-6-people-of-the-same-family-injured/">गिरिडीह

: डुमरी में बोलेरो ने टेम्पो को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोग घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही