Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि

Advertisement
Advertisement
Hussainabad, Palamu : हुसैनाबाद नगर पंचायत अंतर्गत बंसी बीघा चारधाम में भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया. मौके पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि देकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंद्र कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान देश की एकता एवं अखंडता के लिए हुआ. इनका जीवन समाज और देश के एक प्रकाशपुंज की तरह है. राष्ट्रवादी विचारक डॉ. मुखर्जी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक एवं मार्गदर्शक रहे हैं. इसे भी पढ़ें :पटना">https://lagatar.in/general-meeting-of-17-opposition-parties-in-patna-will-stop-bjp-on-100-seats-nitish/">पटना

में 17 विपक्षी दलों की महाबैठक, बीजेपी को 100 सीटों पर रोकेंगे- नीतीश

धारा 370 समाप्त करने के लिए डॉ. मुखर्जी ने दिया बलिदान - संतोष सिंह

वहीं भाजपा के जिला सचिव संतोष सिंह ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी धारा 370 समाप्त करने के लिए ही उन्होंने जीवन का बलिदान कर दिया. आज उनके अधूरे सपने को साकार करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार निरंतर प्रयास कर रही है. मौके पर संतोष गुप्ता, संजय कुमार सिन्हा के अलावे बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चतरा">https://lagatar.in/chatra-police-arrested-four-youths-with-brown-sugar-sent-to-jail/">चतरा

पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ चार युवकों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही