Search

 
 
 

हुसैनाबाद : डॉक्टर का अपहरण, घटना के विरोध में सड़क जाम

 
Hussainabad, Palamu:  हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के ऊपरी कला गांव निवासी ग्रामीण चिकित्सक मो. फिरोज उर्फ मो. रहमान का गमहरिया से सोमवार की शाम 7 बजे अपराधियों ने अपहरण कर लिया. बताया जा रहा है कि छत्तरपुर-जपला मुख्य पथ पर गामहरिया गांव में बने क्लीनिक से अपहरण किया गया. ग्रामीणों के अनुसार तीन अपराधी चारपहिया वाहन से डॉ. रहमान के क्लीनिक के पास पहुंचकर रोगी देखने के बहाने उन्हें वाहन के पास बुलाया और गाड़ी में जबरन बैठाकर चलते बने. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया था, जिसे बाद में हटा लिया गया. डॉक्टर रहमान की सकुशल वापसी के लिए पुलिस सक्रिय हो गयी है. संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें-राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-posted-on-x-and-termed-modi-government-as-the-enemy-of-the-countrys-future/">राहुल

गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर मोदी सरकार को देश के भविष्य का शत्रु करार दिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही