Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : प्रिंटेड रेट से ज्यादा दामों पर बेची जा रही देसी-विदेशी शराब

Hussainabad, Palamu : हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के प्रायः सभी देसी-विदेशी शराब दुकानों में निर्धारित मूल्य से अधिक दामों पर शराब बेची जा रही है. अंग्रेजी शराब दुकान में निर्धारित मूल्य से ₹20 से ₹50 रूपये तक ज्यादा लिया जा रहा है. मामले में कोई सुनने वाला नहीं है. आम ग्राहक शिकायत करे तो कहां करे. कोई ग्राहक इसकी शिकायत करता भी है तो प्रशासन कान में तेल डालकर पड़ा रहता है. वहीं भुक्तभोगी ग्राहक का कहना है कि अगर दुकान पर भीड़ हो गई तो प्रति बड़े बोतल पर ₹50 से ₹100 अधिक दाम ले लिया जाता है. विरोध करने पर शराब दुकान में कार्यरत लोगों का कोपभाजन बनना पड़ता है. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-teachers-of-jln-college-expressed-displeasure-over-the-cut-in-leave/">चक्रधरपुर

: छुट्टी में कटौती किए जाने पर जेएलएन कॉलेज के शिक्षकों ने जताई नाराजगी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/mmmm-32.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

देसी शराब दुकान में प्रति बोतल 10 से 15 रूपये ज्यादा

"महंगी हुई शराब कि थोड़ी-थोड़ी पिया करो" इस गजल की पंक्तियां का भी पीने वालों पर कोई असर नहीं पड़ता है. देसी शराब दुकान में प्रति बोतल 10 से ₹15 अधिक मूल्य लेकर बेची जाती है. हुसैनाबाद जयप्रकाश चौक के आसपास दो अंग्रेजी शराब दुकान और दो देसी शराब दुकान हैं. सभी दुकानें 50 से 100 मीटर के दायरे में आते हैं. यही कारण है कि जयप्रकाश चौक के आसपास सभी खाना के होटलों में देसी-विदेशी शराब पीते काफी संख्या में नजर आ जायेंगे. ऐसी स्थिति में शरीफ लोग उस इलाके से गुरजने से डरते हैं. इसे भी पढ़ें :टंडवा">https://lagatar.in/murder-of-8-policemen-in-tandwa-nia-interrogated-accused-naxalite-prize-money/">टंडवा

में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या मामलाः आरोपी इनामी नक्सली से NIA ने की पूछताछ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही