Search

 
 
 

हुसैनाबाद : लिंक फेल होने से जपला मुख्य डाकघर में दो दिनों से काम ठप

 
Hussainabad, Palamu : जपला मुख्य डाकघर में लिंक फेल होने से विगत दो दिनों से सभी कार्य ठप हैं. दर्जनों ग्राहक दूरदराज गांव से आकर उमस भरी गर्मी में परेशान होकर लौट जा रहे हैं. यहां आधार कार्ड बनाने का भी कार्य प्रभावित हो रहा है. इतना ही नहीं विगत 3 माह से यहां पासबुक उपलब्ध नहीं है जबकि पलामू डाक अधीक्षक ने 15 जुलाई तक पासबुक उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था. 19 जुलाई तक पासबुक उपलब्ध नही हुआ है. इसे भी पढ़ें :बांग्लादेशी">https://lagatar.in/bangladeshi-infiltration-case-governments-reply-in-hc-more-than-100-madrassas-in-pakur-a-case-of-conversion-came-in-2023/">बांग्लादेशी

घुसपैठ मामला: HC में सरकार का जवाब, पाकुड़ में 100 से ज्यादा मदरसे, 2023 में धर्म परिवर्तन का एक केस आया

19 जुलाई तक पासबुक उपलब्ध नही हुआ

जब इस बाबत डाक अधीक्षक से मोबाइल पर सम्पर्क किया गया तो बार-बार बिजी बताया जा रहा था. लिंक फेल होने पर प्रभारी उप डाकपाल विक्रम कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है. वहीं हुसैनाबाद के डाक निरीक्षक सुमन कुमार समानता ने बताया कि उनके कार्यालय में भी कार्य बाधित है. वे लोग पीएलआई और आरपीएल का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें :कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-said-it-is-the-responsibility-of-the-government-to-run-the-parliament-no-agreement-on-discussion-on-manipur-inflation-adani/">कांग्रेस

ने कहा, संसद चलाने की जिम्मेदारी सरकार की , मणिपुर, महंगाई, अडानी पर चर्चा को लेकर समझौता नहीं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही