Search

 
 
 

हुसैनाबाद : बिजली विभाग ने की छापेमारी, 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

 
8 लोगों पर 95 हजार रूपये का लगा जुर्माना Hussainabad, Palamu: हैदरनगर थाना क्षेत्र में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के अभियंताओं ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया. 8 लोगों को बिजली का अवैध उपयोग करते पाया गया. बिना बिजली कनेक्शन बिजली का उपयोग करने वाले 8 लोगों के खिलाफ हैदरनगर थाना में बिजली अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. उन पर 95 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. इसकी जानकारी अवर विद्युत प्रमंडल जपला के कनीय अभियंता प्रदीप कुमार सिंह ने दी. इस अभियान में कनीय अभियंता प्रदीप कुमार सिंह के अलावा सहायक अभियंता राम प्रसाद महतो, मानव दिवसकर्मी जितेंद्र ठाकुर, मनोज कुमार शामिल थे. कनीय अभियंता प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी छापेमारी अभियान जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-dead-body-of-old-man-recovered-from-well/">बोकारो

: बिहार से बारात में आये बुजुर्ग का शव कुएं से बरामद

पांच हजार से अधिक बकाये पर होगी कार्रवाई : कनीय अभियंता

कनीय अभियंता ने कहा कि पांच हजार रुपए से अधिक बकाएदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बकाएदारों को बिल का भुक्तान करने की हिदायत दी है. वैध कनेक्शन के बगैर बिजली का उपयोग करने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए कनीय अभियंता ने कहा कि किसी भी कार्य दिवस में विद्युत कार्यालय जपला में कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन की भी सुविधा है. प्रज्ञा केंद्र या किसी ऑनलाइन सेंटर से आवेदन किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि सभी कनेक्शन धारियों को घर या दुकान के बाहर मीटर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है. मीटर नहीं लगवाने व पांच हजार से अधिक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की जायेगी. कनीय अभियंता ने बताया कि 26 फरवरी को हैदरनगर के तिवारी कांप्लेक्स में शिविर लगाया जाएगा. शिविर में बिल का भुगतान समेत अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा. इसे भी पढ़ें-किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-some-people-are-spreading-rumors-in-the-name-of-naxalites-in-saranda/">किरीबुरु

: सारंडा में नक्सलियों के नाम पर कुछ लोग फैला रहे अफवाहें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही