Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ

Hussainabad (Palamu) : शिक्षा परियोजना रांची के निर्देशानुसार कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हुसैनाबाद में सत्र 2023-24 में वर्ग 6 व 9 के लिये नामांकनकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस विद्यालय में हैदरनगर और मोहम्मदगंज प्रखंड के छात्राओं का भी नामांकन होगा.इच्छुक अभिभावक 20 अप्रैल 2023 तक विद्यालय अवधि में पहुंच कर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं. विद्यालय की वार्डन राकी मुक्ता ने बताया कि सत्र 2023-24 के लिए हुसैनाबाद के लिए वर्ग 6 में 75 व वर्ग 9 में 7, हैदरनगर के लिए वर्ग 6 में 50, वर्ग 9 में 11 और मोहम्मदगंज के लिए वर्ग 6 में 50 जबकि वर्ग 9 में 16 छात्राओं का नामांकन होना है. इसे भी पढ़ें :फैक्ट्री">https://lagatar.in/read-together-5-news-of-ramgarh-including-protest-against-pollution-caused-by-the-factory/">फैक्ट्री

द्वारा प्रदूषण फैलाने का विरोध समेत रामगढ़ की 5 खबरें पढ़ें एक साथ

नामांकन के ये प्रमाण पत्र जरूरी

नामांकन के लिये स्थानीय प्रमाण पत्र,जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बीपीएल नम्बर, बैंक खाता संख्या के साथ पासपोर्ट साइज का 2 फोटो अनिवार्य है.नामांकन में अनाथ, एकल अभिभावक, दिव्यांग, नक्सल प्रभावित क्षेत्र के गरीब छात्राओं को प्राथमिकता दी जाएगी. विशेष जानकारी के लिए विद्यालय के 9031483879 पर सम्पर्क किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-bjp-leaders-took-part-in-the-secretariat-gherao-movement-including-2-news-of-the-district/">लातेहार

: भाजपा नेताओं ने सचिवालय घेराव आंदोलन में लिया भाग समेत जिला की 2 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही