Search

 
 
 

हुसैनाबाद : सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक को दी गयी विदाई

 
Hussainabad, Palamu:  हैदरनगर प्रखंड के अपग्रेडेड हाईस्कूल पांती के प्रागंण में शनिवार को सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक राजेन्द्र प्रजापति को विदाई दी गयी. लगातार 20 वर्ष एक माह सेवा देने वाले राजेन्द्र प्रजापति को पूरे सम्मान के साथ शिक्षकों ने विदाई दी. विदाई समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाध्यापक नीलकंठ वर्मा ने कहा कि राजेन्द्र प्रजापति ने जीवन के उपवन में कर्तव्य निष्ठा का पूर्णत: निर्वहन कर शिक्षा का अलख जगाने का कार्य किया. कार्यक्रम का संचालन कर रहे सहायक शिक्षक नूर मोहम्मद अंसारी ने कहा कि सेवानिवृत तक उन्होंने विद्यार्थियों के जीवन को दीप्तिमान बनाया. हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के सुदूर वर्ती करीमनडीह गांव में किसान परिवार में जन्मे राजेन्द्र प्रजापति की शिक्षा-दीक्षा बेनी खुर्द गांव के बाद व्यवसायिक शिक्षा प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय लातेहार से प्राप्त किया. अजाप्ता के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह व जिला संगठन सचिव चक्रवर्ती कुमार सिंह ने 21 जनवरी 2004 से अब तक उनकी सेवा की सराहना की. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-3-trucks-carrying-banned-thai-mangur-fish-seized-in-maithon/">धनबाद

: मैथन में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली लदे 3 ट्रक जब्त

राजेन्द्र प्रजापति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी

वहीं मुखिया सुर्दशन राम ने कहा कि इनका विद्यालय परिवार व छात्र- अभिवावकों के साथ सतत सहयोगात्मक व्यवहार के अलावे पठन पाठन कार्य आदर्श स्थापित किया. जबकि सहायक अध्यापक संघ के संयोजक विजय बहादुर सिंह ने कहा कि मिलने की खुशी व बिछुड़ने का दुख मानव स्वभाव में नैसर्गिक रुप में शामिल है. दो दशक तक इनकी सेवा ही उत्कृष्टता की मिसाल हैं. कार्यक्रम में शामिल बीईईओ महेन्द्र प्रजापति, पूर्व प्रधानाध्यापक मो. इदरीश, एसएमसी अध्यक्ष अनूप कुमार सिंह, शिक्षक प्रबल कुमार सिंह, उमाशंकर सिंह, उमाशंकर सिंह, उपेन्द्र राम, अरुण कुमार चौधरी, राणा प्रताप, अजय भारद्वाज, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, संजय कुमार, सीआरपी प्रमोद सिंह ने उनके दीर्घायु व उज्जवल भविष्य की कामना की. इसे भी पढ़ें-पूर्व">https://lagatar.in/ed-filed-pc-against-former-cm-hemant-detailed-information-given-in-5500-pages-how-and-with-whose-help-money-laundering-took-place/">पूर्व

CM हेमंत के खिलाफ ED ने दायर की PC, 5500 पेज में दी विस्तृत जानकारी, कैसे और किसके सहयोग से हुई मनी लॉन्ड्रिंग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही