Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : अश्लील वीडियो से तंग आकर लड़की ने खाया जहर, मामला दर्ज

Hussainabad (Palamu) :  हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के बुधवा गांव निवासी एक महिला ने हुसैनाबाद थाना में लिखित आवेदन दिया है. उसने एफआईआर दर्ज कराई है कि उसकी बेटी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया है. आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाय. पीड़िता की मां ने आवेदन में कहा है कि उसकी बेटी 31 मार्च को अपने घर से कन्या उच्च विद्यालय हुसैनाबाद में एडमिट कार्ड निकालने गई थी. मेरी बेटी ने नहर मोड़ के समीप साइकल खड़ी करके कुछ दूर खेत में पीरीयड की वजह से बैठी थी. इसी क्रम में मेरे गांव बुधवा के ही दो लड़के निशू कुमार पिता शिव प्रसाद सिंह और अंकित कुमार सिंह, पिता विनय कुमार सिंह ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/clash-between-two-groups-of-prisoners-in-dhanbad-divisional-jail-more-than-6-injured/">धनबाद

मंडल कारा में कैदियों के दो गुटों में संघर्ष, 6 से अधिक घायल

तनाव में आकर पीड़िता ने खाया जहर

पीड़िता की मां का कहना है कि तनाव में आकर बेटी ने कीटनाशक दवा खा ली. जब वो अपने बेटी के पास गयी तो देखा कि उल्टी कर रही है. पास में किटनाशक की शीशी खाली पड़ी थी. बेटी को तुरन्त हुसैनाबाद अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. पीड़िता की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदनीनगर रेफर कर दिया गया. वहीं हुसैनाबाद पुलिस थाना ने पीड़िता की मां के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया और मामले की तहकीकात कर रही है. इसे भी पढ़ें : राहुल">https://lagatar.in/satyagraha-march-of-state-youth-congress-on-4th-toll-plaza-will-be-jammed-on-5th-in-support-of-rahul/">राहुल

के समर्थन में प्रदेश युवा कांग्रेस का 4 को सत्याग्रह मार्च, 5 को टोल प्लाजा करेगी जाम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही