Search

 
 
 

हुसैनाबाद : दो पक्षों के बीच मारपीट, एक दर्जन घायल

 
Hussainabad, Palamu: हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सेमरवार गांव में ओझा-गुणी व जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच शनिवार की रात जमकर मारपीट हो गयी. मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए हरिहरगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है. एक पक्ष से रंजीत पासवान, रामाशंकर पासवान, शशि देवी व रीता देवी सहित आठ जबकि दूसरे पक्ष से शैलेंद्र पासवान, धीरेंद्र पासवान, बबन पासवान, मुन्ना पासवान सहित तेरह लोग घायल हुए हैं. इस सिलसिले में दोनों पक्षों ने थाना में अलग-अलग आवेदन दिया है. प्रथम पक्ष के सरजुन पासवान ने गोतिया बबन पासवान, परीखा पासवान सहित 16 लोगों पर ओझा-गुणी करने और घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है. इसे लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-dc-should-speak-in-the-peace-committee-meeting-play-religious-songs-not-inflammatory-ones/">रामगढ़

: शांति समिति की बैठक में डीसी बोलें- धार्मिक गीत बजाएं, भड़काऊ नहीं

दोनों पक्षों ने थाना में दर्ज करायी प्राथमिकी

वही दूसरे पक्ष के बबन पासवान ने जमीन विवाद को लेकर गोतिया सरजुन पासवान, रंजीत पासवान रीता देवी सहित 17 लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने की प्राथमिक दर्ज कराई है. घटना में गंभीर रूप से घायल चार लोगों को एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि आपसी विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट हुई है. प्राथमिक दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें-न्याय">https://lagatar.in/bjp-leaders-shocked-and-upset-by-organizing-nyaya-ulgulan-rally-rjd/">न्याय

उलगुलान रैली के आयोजन से भाजपा नेता हैरान और परेशान : राजद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही