Search

 
 
 

हुसैनाबाद : जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए पांच छात्राओं का चयन

 
Hussainabad, Palamu: हुसैनाबाद के अनुमंडल मैंदान में चली कबड्डी (बालिकाओं) प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय, हुसैनाबाद की पांच लड़कियां प्रिया कुमारी, वर्ग छह, एकता कुमारी वर्ग सात, जूली कुमारी वर्ग सात, वेबो कुमारी वर्ग आठ और खुशी कुमारी वर्ग आठ का चयन जिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए किया गया है. इस प्रतियोगिता में गर्ल्स मिडिल/हाई स्कूल और मध्य विद्यालय हुसैनाबाद के पंद्रह प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इनका चयन हुआ. प्रतियोगिता का आयोजन पलामू उपायुक्त के निर्देश के आलोक में जिला खेल पदाधिकारी पलामू ने किया था. इसमें वर्ग 6 से वर्ग 10 तक के खिलाड़ियों को भाग लेना था लेकिन उस तिथि को नौंवी की परीक्षा के कारण उस वर्ग की लड़कियां भाग लेने से वंचित रह गयी. राजकीय मध्य विद्यालय, हुसैनाबाद के प्रांगण में एक सादे समारोह में एचएम कन्हैया प्रसाद, शिक्षक जुबैर अंसारी, वरीय शिक्षिका पुष्पा कुमारी, आशा कुमारी व पूनम कुमारी ने चयनित विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये पुरस्कृत किया गया. इसे भी पढ़ें-गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-dc-starts-iamverifiedvoter-campaign-by-taking-selfies/">गढ़वा

: डीसी ने सेल्फी लेकर की #IamVerifiedVoter अभियान की शुरुआत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही