Search

 
 
 

हुसैनाबाद : बाल संसद का गठन, विद्यार्थियों को दी गयी जिम्मेदारी

 
बाल संसद से विधार्थियो में नेतृत्व करने की क्षमता विकसित होती है : सुषमा पांडे Hussainabad, Palamu:  हुसैनाबाद राजकीय मध्य विद्यालय में लोकतांत्रिक तरीके से बाल संसद का पुनर्गठन किया गया. बैठक की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक कन्हैया प्रसाद ने जबकि संचालन शिक्षिका सुषमा पांडे ने किया. इस मौके पर सुषमा पांडे ने कहा कि बाल संसद का पुनर्गठन स्कूल के विद्यार्थियों में लोकतंत्र की समझ को विकसित करने की सफल प्रायोगिक योजना है. इससे विद्यार्थियों में नेतृत्व करने, समस्या के समाधान ढ़ूंढने, निर्णय लेने एवं सामूहिक एकता की भावना का विकास होता है. उन्होंने बताया कि शैक्षणिक वातावरण को सुदृढ़ करने के साथ विद्यालय परिसर की साफ सफाई, मध्याह्न भोजन के कुशल संचालन और आउटलुक सुंदर बनाये रखने के लिये बाल संसद का पुनर्गठन जरूरी है. बदलते समय की मांग है कि नये सत्र 2024-25 में इसका पालन व्यवस्थित रुप से हो. चुने जानेवाले मंत्रियों के कार्यप्रणाली पर भी प्रकाश डाला गया. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bjp-candidate-geeta-koda-filed-nomination-form-from-singhbhum-lok-sabha-seat/">चाईबासा

: सिंहभूम लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने भरा नामांकन पर्चा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-22-at-18.37.31_cc33b78d-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

अक्षय कुमार को चुना गया प्रधानमंत्री

इसके बाद लोकतांत्रिक तरीकों से चुनाव कराया गया. बच्चों ने सर्वप्रथम प्रधानमंत्री के लिए अक्षय कुमार वर्ग सात ए, उपप्रधानमंत्री के लिए लवकुश कुमार को चुना. इसके बाद मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुये शिवांश कुमार को शिक्षामंत्री, रवि किशन को स्वास्थ्य मंत्री, जूली कुमारी, आयशा खातून को कृषि एवं बागवानी मंत्री और इस विभाग के उपमंत्री दिलीप कुमार को मध्याह्न भोजन प्रभारी मंत्री, प्रिंस कुमार को इसी विभाग के उपमंत्री बनाया गया. वैष्णवी कुमारी को अनुशासन मंत्री बनाया गया है. इसी तरह सभी विभागों में उपमंत्री का पद भी दिया गया है ताकि सक्षम मंत्री की अनुपस्थिति में उस विभाग का काम पूर्ववत चलता रहे, बाधित नहीं हो. मौके पर प्रधानाध्यापक कन्हैया प्रसाद, शिक्षक राजेश कुमार गुप्ता, जुबैर अंसारी, राजेश सिंहा, पुष्पा कुमारी, आशा कुमारी, सुषमा पांडेय, रश्मि प्रकाश मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-champai-along-with-the-workers-made-a-strategy-to-prepare-for-jobas-nomination/">आदित्यपुर

: चम्पई ने कार्यकर्ताओं संग जोबा के नामांकन की तैयारी की बनाई रणनीति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही