Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : पूर्व विधायक चुन्नू राम ने किया बाबा चौहरमल की प्रतिमा का अनावरण

Hussainabad (Palamu) : हुसैनाबाद प्रखंड के  झरगड़ा  में बाबा चौहरमल की 710वीं जयंती पर छतरपुर के पूर्व विधायक चुन्नू राम ने उनकी  प्रतिमा का अनावरण किया. अनावरण के  मौके पर चुन्नू राम ने कहा कि इस तरह के कार्यों से समाज में एक अच्छा संदेश जाता है. सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार पासवान ने कहा कि आज पासवान जाति के लोग अपने कार्य और कर्तव्य के अनुसार कार्य कर रहे हैं. उसी का एक आधार है कि झरगड़ा जैसे अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बाबा चौहरमल की प्रतिमा का अनावरण होना. छतरपुर के पूर्व विधायक चुन्नू राम ने अपने समुदाय के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया. इसे भी पढ़ें :  सरना">https://lagatar.in/ranchi-closed-on-8th-to-protest-against-burning-of-sarna-flag/">सरना

झंडा जलाने के विरोध में 8 को रांची बंद
मौके पर हुसैनाबाद नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष  रामेश्वरम छठन पासवान ने कहा कि आज समाज के लोग हर जगह अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं. उन्होंने समाज के युवाओं से पढ़ाई करने की अपील की. साथ ही सरकारी नौकरी पर फोकस करने को कहा. उन्होंने कहा कि समाज के युवा आगे बढ़ेंगे तो समाज का उत्थान खुद हो जाएगा. इस मौके पर पतरा खुर्द के पंचायत समिति प्रदीप कुमार पासवान, शक्ति कुमार पासवान आदि लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : यूपी">https://lagatar.in/mafias-had-to-provide-vip-facilities-in-up-jails-superintendent-of-3-jails-suspended/">यूपी

के जेलों में माफियाओं को VIP सुविधा देना पड़ा महंगा, 3 जेलों के सुपरिटेंडेंट सस्पेंड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही