Search

 
 
 

हुसैनाबाद : निकाली गयी भव्य कलशयात्रा, माहौल हुआ भक्तिमय

 
Hussainabad, Palamu:  हुसैनाबाद महावीर मंदिर प्रबंधन समिति के तत्वावधान में भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. विगत 3 वर्षों से रामचरित मानस नवाह यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. कलश यात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए देवरी सोनभद्र नदी तट पर पहुंची. जल भरकर श्रद्धालु वापस महावीर मंदिर जपला पहुंचे. कलश यात्रा अंबेडकर चौक मधुशाला रोड, पुरानी बाजार, रविदास नगर, लंबी गली, गांधी चौक, जेपी चौक होते हुए सोनभद्र नदी पहुंची. यज्ञ आचार्य देवव्रत पांडे एवं मंदिर के पुजारी गोपाल पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया. सभी कलश धारियो को विधिवत्त पूजा अर्चना कराकर जल भरवाया. प्रबंधन समिति ने इस मौके पर महाप्रसाद की व्यवस्था की थी. सभी श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया. मंगलवार से चैत शुक्ल पक्ष के प्रथम दिन कलश स्थापना कर 9 दिनो तक मानस पाठ शुरू हो जायेगा. इस कलश यात्रा में मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, भाजपा नेता विनोद कुमार सिंह, कर्नल डॉ. संजय कुमार सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष रामेश्वर राम उर्फ छठनराम, मंदिर उपाध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह, राजेंद्र पाल, पप्पू सोनी, कोषाध्यक्ष संजय कुमार सोनी, सचिव उत्तम कुमार सहसचिव राजीव कुमार ठाकुर, कृष्णामुरारी अग्रवाल, अरविंद ओझा, संतोष गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, राजेश कुमार सिंह, शशि कुमार उर्फ काजू, सचिन कुमार आनंद, मन्नू कश्यप, मंतोष चौधरी, पंकज गुप्ता, सनी चंदेल, किशन कुमार सहित कई अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-manifesto-created-panic-in-bjp-pm-also-in-panic-rajesh-thakur/">कांग्रेस

के घोषणा पत्र से भाजपा में मची खलबली, पीएम भी बौखलाहट में- राजेश ठाकुर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही