Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : पथरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, मुफ्त में इलाज

Advertisement
Advertisement
Hussainabad, Palamu: हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के पथरा पंचायत मुख्यालय में पंचायत के मुखिया नरेश पासवान ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया. स्वास्थ्य शिविर में पलामू के प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ रविश कुमार सिन्हा मौजूद थे. मौके पर पंचायत के मुखिया नरेश पासवान ने कहा कि गांव के गरीबों का सेवा करना हम सभी का दायित्व बनता है. पंचायत को विकसित करना हम सभी की जिम्मेवारी भी है. इसे भी पढ़ें-गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-sdo-raids-seven-highways-loaded-with-illegal-stones-seized/">गिरिडीह

: एसडीओ ने की छापेमारी, अवैध पत्थर लोड सात हाइवा जब्त
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-08-at-17.23.12_83c7b098-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

न्यूरो सर्जन डॉ. रविश ने कहा- गरीबों की सेवा पुण्य का काम

वहीं शिविर में उपस्थित चिकित्सक डॉ रविश कुमार सिन्हा ने कहा कि पथरा पंचायत के मुखिया सहित सभी पंचायत प्रतिनिधि के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करना सराहनीय पहल है. उन्होंने कहा कि चिकित्सकों का भी दायित्व बनता है कि वे गरीबों का सेवा करें. उन्होंने उपस्थित 300 से अधिक मरीजों का इलाज कर उन्हें मुफ्त में दवा दी. उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों का ऐसा ही सहयोग मिलता रहेगा तो पुनः शिविर आयोजित कर गरीबों का इलाज किया जायेगा. स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में मुख्य रूप से विनोद कुमार, संजय कुमार, अरविंद कुमार, दिनेश पासवान, बिजया पासवान, सुरयवंती देवी, गीता देवी, शोभा देवी, कुंती देवी, रिनि देवी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-criminals-opened-fire-on-the-operator-of-a-nursing-home-injured/">हजारीबाग

: अपराधियों ने नर्सिंग होम के संचालक पर चलाई गोली, घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही