Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबादः संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो पुलिस को दें सूचना, कानून हाथ में ना लें

Palamu: हुसैनाबाद पुलिस ने सभी प्रखंडों के पंचायत सचिवालयों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया. इस दौरान बताया गया कि संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो पुलिस को सूचना दें. बच्चा चोर की अफवाहों पर ध्यान ना दें और कानून हाथ में ना लें. हिंसात्मक कार्रवाई के दौरान यदि व्यक्ति की मृत्यु हो गयी तो मॉब लिंचिंग माना जाएगा. ऐसे मामले में कानूनी प्रावधान के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि अन्य प्रकार के अफवाहों से खुद भी बचें और दूसरों को भी बताएं. साथ ही लोगों को जागरूक करें. इस मौके पर पंचायत जन प्रतिनिधियों के अलावा ग्रामीणों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग भाग लिया. इसी क्रम में देवरी कला पंचायत सचिवालय में देवरी ओपी प्रभारी इंद्रदेव राम के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया. इस मौके पर देवरी कला के मुखिया मनोज भारती, पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार सिंह, वार्ड सदस्य ग्रामीण सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-IPL">https://lagatar.in/ipl-2023-rcb-beat-rr-by-7-runs-maxwell-and-du-plessis-shine/">IPL

2023 : RCB ने RR को 7 रन से हराया, मैक्सवेल और डु प्लेसिस चमके
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही