Search

 
 
 

हुसैनाबाद : अवैध शराब फैक्ट्री का खुलासा, चार गिरफ्तार

 
Hussainabad, Palamu:  आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अवैध शराब के खिलाफ पलामू पुलिस अभियान चला रही है. वरीय पदाधिकारियों से मिले गुप्त सूचना के आधार पर हुसैनाबाद एसडीएम आईएएस पीयूष सिन्हा, एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो व उत्पाद अधीक्षक ने छापेमारी कर हुसैनाबाद के झड़गड़ा गांव के टोला बगमनवा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया. मौके से रॉयल ब्लू 8 पेटी, रॉयल क्लासिक लेमन 50 पेटी, देसी शराब टनाका 1 पेटी, शिलिंग मशीन 1 पीस, बिना नम्बर के एक दो पहिया वाहन, 7 गैलन स्प्रिट, एक हजार बोतल के ढकन, खाली बोतल 40 हजार, फ्लेवर 1 बोतल, लेवल स्टीकर जब्त किया गया. वहीं अवैध कारोबार में शामिल चार लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मुख्य आरोपी पुलिस को देख मौके से फरार हो गया. मुकेश कुमार, सुजीत रजवार, ललन रजवार और राज कुमार को पुलिस ने दबोच लिया. फरार दो संचालकों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगो से शराब की पैकिंग का डेमो भी करवाया कि कैसे बोतल में शराब भर कर सील किया जाता है. उक्त जानकारी हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार महतो ने प्रेस वार्ता में दी. इसे भी पढ़ें-PM">https://lagatar.in/congress-complained-to-ec-against-pm-modis-statement-kharge-said/">PM

मोदी के बयान के खिलाफ कांग्रेस ने EC से की शिकायत, खरगे बोले…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही