Hussainabad (Palamu): जपला रेलवे स्टेशन पर भाजपा नेता विनोद कुमार सिंह और एफसीआई के मंडल प्रबंधक सतानी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एफसीआई रेलवे रैक का उद्घाटन किया. मौके पर विनोद कुमार सिंह ने कहा कि जपला में एफसीआई रेलवे रैक के लगने से हुसैनाबाद, हैदरनगर, मोहम्मदगंज के लोगों के लिए सुविधा मिलेगी. जनवितरण प्रणाली का राशन आसानी से उपलब्ध हो जायेगा. पहले मेदिनीनगर से ट्रक द्वारा आपूर्ति की जाती थी. इससे दुकानदारों को राशन देर से मिलता था. उपभोक्ताओं को भी समय पर अब राशन मिल जायेगा. इसे भी पढ़ें :
धनबाद">https://lagatar.in/mercury-reached-43-degrees-in-dhanbad-curfew-like-situation-on-the-roads-since-10-am/">धनबाद
में 43 डिग्री पहुंचा पारा, सड़कों पर सुबह 10 बजे से ही कर्फ्यू जैसे हालात मौके पर ये रहे मौजूद
उद्घाटन के मौके पर जपला रेल स्टेशन प्रबंधक संजय कुमार, रेल कैरेज गुड्स सुपरवाइजर सच्चिदानंद कुमार, ट्रेन इंस्पेक्टर अमरीश भारतीय, भाजपा के राजेश कर्ण, नागेंद्र सिंह, ओम सिंह, सुशील सिंह, विमलेश सिंह, प्रशांत कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, सुनील गुप्ता समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :
चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-there-is-power-failure-in-kakdishol-for-48-hours-outcry-for-drinking-water/">चाकुलिया
: काकड़ीशोल में 48 घंटे से है बिजली गुल, पेयजल के लिए हाहाकार [wpse_comments_template]
Leave a Comment