Search

 
 
 

हुसैनाबाद : यह दवा दुकान है या चिल्ड्रेन क्लीनिक?

 
Hussainabad, Palamu: हुसैनाबाद के जपला-छतरपुर मुख्य मार्ग पर हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल से कुछ ही दूर एक निजी क्लीनिक का संचालन हो रहा है. नेम बोर्ड को देखने से पूरी तरह से साफ नहीं हो रहा कि वर्तमान में ये क्लीनिक है या दवा दुकान. निजी क्लीनिक का बोर्ड लगा कर दवा दुकान चलाई जा रही है. देखा जा रहा कि क्षेत्र के लोग अपने बच्चों को दिखाने के लिए यहां आते हैं और वापसी में मेडिकल हॉल से दवा भी खरीदते है. इस निजी क्लीनिक से इलाज करा रहे नगर पंचायत निवासी साहिल ने बताया कि उनके रिश्तेदार को 5 दिन पहले बच्चा हुआ था. नॉर्मल डिलीवरी के बाद उसकी स्थिति सामान्य नहीं रहने के कारण चिल्ड्रेन क्लीनिक के डॉक्टर ने दो दिन रखा और जब बच्चे की तबियत में सुधार नहीं हुआ तो उसे बाहर ले जाने के लिए मजबूर कर दिया गया. मरीज की स्थिति के बारे में परिजनों को कुछ साफ नहीं बताया जाता है. अगर उस बच्चे को बाहर लेकर नहीं जाते तो बच्चा नहीं बच पाता. वहीं क्लीनिक संचालन के लिए लगाए जाने वाले क्लीनिक रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र नहीं लगा हुआ है. इसकी पुष्टि के लिए अनुमंलीय चिकित्सा प्रभारी दीपक कुमार सिन्हा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 14 अक्टूबर 2023 तक के अनुमंडलीय निबंधन सूची में ज्योति चिल्ड्रेन क्लीनिक नहीं है. अब यह जांच का विषय है. जांच के बाद अवैध क्लिनिक के ऊपर कानूनी कार्रवाई होती है या नहीं. यह तो समय ही बतायेगा. इसे भी पढ़ें-आदिवासियों">https://lagatar.in/upliftment-of-tribals-was-never-on-the-agenda-of-congress-babulal-marandi/">आदिवासियों

का उत्थान कांग्रेस के एजेंडे में कभी नहीं रहा : बाबूलाल मरांडी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही