Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद :  काजरात नावाडीह रेलवे स्टेशन परिसर को अतिक्रमण से कराया गया मुक्त

Hussainabad : शुक्रवार को काजरात नावाडीह रेलवे स्टेशन को प्रशासन और आरपीएफ ने अतिक्रमण से मुक्त करवाया. अतिक्रमण मुक्त कराने से दो दिन पहले रेलवे के अधिकारियों ने सभी दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिया था. दो दिनों के अन्दर स्टेशन परिसर को खाली करने का आदेश दिया गया था. इसके बावजूद भी जब चिकन सेंटर, फल विक्रेता, सैलून, ठेला, किराना दुकानदार, कपड़ा दुकान, लॉन्ड्री, होटल, पान दुकान, सहित कई दुकानदारों ने स्टेशन परिसर को खाली नहीं किया तो प्रशासन ने जेसीबी लगाकर जगह को अतिक्रमण से मुक्त कराया. इस दौरान पुलिस और दुकानदारों में हल्की फुल्की झड़प भी हुई. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-people-angry-with-irregular-water-supply-in-putki-took-out-a-torch-procession/">धनबाद:

पुटकी में अनियमित जलापूर्ति से आक्रोशित लोगों ने निकाला मशाल जुलूस
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/aaaa-2-4.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

छोटे दुकानदारों की बढ़ी परेशानी

अतिक्रमण मुक्त हो जाने से रेलवे स्टेशन परिसर तो खाली हो गया लेकिन छोटे दुकानदारों के सामने रोजगार की समस्या उत्पन्न हो गई. इन लोगों का यही आय तथा रोजी रोटी का साधन था. मौके पर आईओडब्ल्यू अनिल कुमार, आईपीएफ राजेश कुमार मीना, नबीनगर आरपीएफ एसआई नीतीश कुमार, पीके ओझा, दंगवार ओपी प्रभारी चन्दन शर्मा, हुसैनाबाद एसआई मनोज कुमार, अरविंद, अजय यादव, विनय कुमार, विनोद गुप्ता, हामिद अंसारी, संजय राम, उपाध्याय सिंहसहित कई रेलवे स्टाफ समेत सुरक्षा बल के जवान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-indefinite-strike-of-the-displaced-started-in-support-of-ten-point-demands/">चांडिल

: दस सूत्री मांगों के समर्थन में विस्थापितों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही