Search

 
 
 

हुसैनाबाद : शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

 
Hussainabad, Palamu: हुसैनाबाद प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत महुअरी में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को भव्य कलश जल यात्रा निकाली गई. इसके साथ ही तीन दिवसीय महायज्ञ शुरू हो गया. महुअरी पंचायत के ग्राम डिहरी, विश्रामपुर, सोनबरसा, झरहा, दुलह,र चिरैयाखाड़, टिकरपर, झुरहा, मिरहियाडीह और बसारी गांवों की 551 महिला कलश यात्रा में शामिल हुईं. मौके पर भाजपा नेता रविंद्र कुमार सिंह, पंसस बद्रीनारायण सिंह, किसान ब्रिगेड सदस्य अजय सिंह, लालधन ठाकुर, बैरांव पंचायत मुखिया आत्मेश कुमार सिंह, भाजपा नेत्री तृप्ति सिंह, समाजसेवी सत्यनारायण सिंह, मिथिलेश सिंह, संतोष सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे. अतिथियों को यज्ञ समिति के सदस्यों ने भव्य स्वागत किया. उसके बाद अतिथियों ने कलश देकर यात्रा का शुभारंभ कराया. इससे पहले यज्ञाचार्य चन्द्र कान्त तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन कराया. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/1992-50-crores-spent-on-pension-schemes-in-jharkhand/">झारखंड

में पेंशन योजनाओं पर खर्च हुए 1992.50 करोड़ 
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-Image-2024-03-11-at-15.04.32_b01c2d09-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

तीन दिनों तक होगा धार्मिक अनुष्ठान

श्रद्धालु जयघोष करते हुए कलश लेकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया. कलश लेकर श्रद्धालु 8 किलोमीटर दूर देवरी सोन नदी पहुंचे. वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल लिया गया और पुन: यज्ञ मंडप पहुंच कर कलश स्थापित किया गया. महायज्ञ के अनुष्ठान शुरू होते ही महुअरी पंचायत समेत आसपास के गांवों का माहौल भक्तिमय हो गया है. आयोजन समिति के सदस्य बद्रीनारायण सिंह ने बताया कि तीन दिवसीय महायज्ञ में प्रत्येक दिन प्रवचन होगा. 14 मार्च को पूर्णाहुति के बाद भव्य भंडारा का आयोजन होगा. मौके पर परशुराम तिवारी, श्री बैठा, भोला सिंह, सुरेंद्र सिंह, यमुना प्रसाद सिंह, विनय सिंह, दिनेश सिंह, सुभाष कुमार, मनोहर सिंह, लक्ष्मण सिंह, अशोक सिंह, गोरख, जैकी, गोलू, रिषु समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-नरेंद्र">https://lagatar.in/narendra-modis-donation-business-is-about-to-be-exposed-rahul-gandhi/">नरेंद्र

मोदी के ‘चंदे के धंधे’ की पोल खुलने वाली है : राहुल गांधी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही