Search

 
 
 

हुसैनाबाद : डेढ़ करोड़ रूपये की लागत से बनेगा कामगारपुर पुलिस पिकेट का भवन, विधायक ने दी जमीन

 
भवन बनने से पुलिसकर्मियों के साथ-साथ आम लोगों को भी होगी सुविधा : कमलेश सिंह Hussainabad, Palamu : कामगारपुर पुलिस पिकेट भवन का निर्माण डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से शीघ्र कराया जाएगा. इसकी जानकारी हुसैनाबाद हरिहरगंज विधायक कमलेश कुमार सिंह ने विज्ञप्ति जारी कर दी है. उन्होंने कहा कि अब कामगारपुर का पुलिस पिकेट स्थाई होगा. क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी. आज के समय में सुरक्षा सबसे ज्यादा आवश्यक है. विधायक ने कहा कि साल 2008 में उनके घर पर हुए उग्रवादी घटना के बाद सरकार ने कामगारपुर में पुलिस पिकेट की स्थापना की थी. इसे भी पढ़ें :कांग्रेस">https://lagatar.in/pm-modi-attacked-the-congress-said-the-partys-claw-is-coming-in-the-way-of-chhattisgarhs-development/">कांग्रेस

पर हमलावर हुए पीएम मोदी, कहा- छत्तीसगढ़ के विकास में आड़े आ रहा है पार्टी का ‘पंजा’

भवन निर्माण के लिए निकाली गई निविदा 

कामगारपुर पुलिस पिकेट की स्थापना के बाद से इस क्षेत्र में कोई बड़ी घटना नहीं हुई है. आगे भी शांति बहाल रहे इसके लिए जपला-छतरपुर मुख्य पथ पर स्थित कामगारपुर में पिकेट का निर्माण कराया जा रहा है. विधायक ने जमीन दी है. कमलेश सिंह ने कहा कि पुलिस पिकेट के पास पर्याप्त भवन नहीं रहने की वजह से पुलिसकर्मियों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी दिक्कतें आती हैं. विधायक ने बताया कि कामगारपुर पुलिस पिकेट के निर्माण की निविदा निकल गई है. जल्द ही डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से पुलिस पिकेट भवन का निर्माण कराया जाएगा. भवन निर्माण की निविदा निकलने से पुलिसकर्मियों व ग्रामीणों में खुशी का माहौल है. इसे भी पढ़ें :त्रिपुरा">https://lagatar.in/uproar-in-tripura-assembly-five-mlas-suspended-for-obstructing-proceedings/">त्रिपुरा

विधानसभा में हंगामा, कार्यवाही में बाधा डालने के लिए पांच विधायक निलंबित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही