Search

 
 
 

हुसैनाबाद : क्षत्रिय जागृति मंच ने की दिव्यांग परिवार की आर्थिक मदद

 
Hussainabad  (Palamu) : क्षत्रिय जागृति मंच के सदस्यों ने रूपनारायणपुर निवासी दिव्यांग संतोष कुमार सिंह को 5100 रुपये की आर्थिक मदद की. क्षत्रिय जागृति मंच ने कहा कि संतोष कुमार सिंह दोनों पति-पत्नी विकलांग हैं. इस असहाय विकलांग परिवार को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है. वहीं क्षत्रिय जागृति मंच ने बीडीओ रतन सिंह, प्रमुख राजकुमारी देवी एवं मुखिया विजय राम से आग्रह किया कि आपके क्षेत्र में इस तरह के असहाय पीड़ित परिवार हैं. इनका ख्याल रखा जाए. कुछ दिन पूर्व आए आंधी तूफान में उनका अस्थायी करकट का बना घर उड़ गया था. क्षत्रिय जागृति मंच को जब इसकी जानकारी मिली तो सदस्यों ने तुरंत 5100 रुपये का आर्थिक सहयोग करते हुए आगे भी मदद का भरोसा दिया. सदस्यों ने कहा कि सरकार द्वारा जारी योजनाओं का भी लाभ दिलाने का प्रयास करेंगे. इस दौरान प्रोफेसर संजय कुमार सिंह, पूर्व शिक्षक बालकेश कुमार सिंह, डीके सिंह, जयप्रकाश सिंह, शिक्षक अरविंद कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : खूंटीः">https://lagatar.in/khunti-plfi-supremo-dinesh-gop-buried-the-gypsy-police-dug-it-out/">खूंटीः

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप ने गाड़ दी थी जिप्सी, पुलिस ने खोदकर निकाला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही