Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : लालू यादव का जन्मदिन सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया

Hussainabad, Palamu :  राजद के हुसैनाबाद हरिहरगंज के पूर्व विधायक सह राजद के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव के पैतृक आवास पर लालू प्रसाद यादव का 76वां जन्मदिन मनाया गया. मौके पर राजद के नेता और कार्यकर्ताओं ने केक काटा. जन्मदिन को पार्टी ने सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस के रूप में मनाया. मौके पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने अपने आप को एक ऐसे युगपुरुष के रुप में स्थापित किया है जिन्होंने करोड़ों दलितों, पिछड़ों, अकलियतों और आदिवासियों की दुनिया बदल दी. उन्हें आवाज़ दी. अन्याय से लड़ने का हर सामान और साज़ दिया. छोटे से कालखंड में बिहार का पूरा समाज बदल दिया लेकिन सामंतवादी ताकतों के समक्ष कभी घुटना नहीं टेका. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-may-anyone-give-credit-for-your-work-or-not-keep-giving-your-best-raj-didi/">जमशेदपुर

: आपके कार्य की कोई क्रेडिट दे या नहीं दे आप अपना सर्वोत्तम देना जारी रखे – राज दीदी

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर राजद के प्रदेश महासचिव रवि यादव, प्रखंड अध्यक्ष कामख्या नारायण सिंह, क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंदन बैठा, प्रदेश सचिव जाकिर अली उर्फ राज अली, प्रदेश सचिव युवा राजद राणा प्रताप यादव, मंडल अध्यक्ष खुर्शीद खान, प्रखंड अध्यक्ष हुसैनाबाद सुदेश्वर राम, रिजवान खान, पूर्व मुखिया राम लखन यादव, अशोक यादव, सुरेंद्र चौधरी, लल्लू पासवान, राजेश्वर, राजू शर्मा, राजवंश यादव, सतेन्द्र पाल, गुडु चंद्रवंशी समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-in-the-meeting-of-the-mining-task-force-there-was-a-churn-on-stopping-coal-smuggling/">धनबाद

: खनन टास्क फोर्स की बैठक में कोयला तस्करी रोकने पर हुआ मंथन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही