Search

 
 
 

हुसैनाबाद : कुशवाहा भवन के भू-दाता रामप्रीत महतो का निधन, शोक की लहर

 
Hussainabad, Palamu:  पूर्व सरपंच एवं कुशवाहा भवन हुसैनाबाद के भू-दाता रामप्रीत महतो का निधन 18 फरवरी की रात हो गया. उन्होंने हरिहर चौक हुसैनाबाद स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली. सोमवार को शव उनके पैतृक आवास लौकी बीघा लाया गया जहां हरही नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनके अंतिम दर्शन एवं अंतिम यात्रा में हुसैनाबाद के सैकड़ो लोग शामिल हुए. वहीं श्मशान घाट पर उनके पुत्रों विजय मेहता, संजय मेहता, अनिल मेहता एवं सुनील मेहता ने दिवंगत रामप्रीत महतो की स्मृति में श्मशान घाट पर एक भवन निर्माण करने की घोषणा की. इसका शिलान्यास अपने चाचा नथुनी मेहता के हाथों कराया. उपस्थित लोगों ने इसके लिए चारों भाइयों की सराहना की. सरपंच रामप्रीत महतो अपने पीछे चार पुत्रों दो पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए. मौके पर कामेश्वर कुशवाहा, लोकनाथ केसरी, प्रकाश लाल अग्रवाल, अजय सिंह, इंजीनियर भारत जी, महेंद्र यादव, कृष्णा, पूर्व जिला परिषद सदस्य मदन पासवान, सत्येंद्र पाल, विपिन सिंह, अशोक मेहता, जगदीश विश्वकर्मा, सरिया के पूर्व मुखिया विजय मेहता, राजेश कुशवाहा, राजेंद्र मेहता सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-इटखोरी">https://lagatar.in/cm-inaugurated-itkhori-mahotsav-said-will-develop-religious-places/">इटखोरी

महोत्सव का सीएम ने किया उद्घाटन, बोले- धार्मिक स्थलों का करेंगे विकास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही