Hussainabad, Palamu : हुसैनाबाद प्रखंड के डंडिला पंचायत के ग्रामीणों की लिखित शिकायत पर पलामू लोकपाल शंकर कुमार ने मनरेगा योजनाओं के तहत चल रहे कार्यो की जांच की. आरोप है कि बिना कार्य किये मुखिया-पंचायत सेवक की मिलीभगत से फर्जी तरीके से पैसे की निकासी की जा रही है. काम नहीं मिलने के कारण प्रतिदिन इस पंचायत के मजदूर पलायन कर रहे हैं. इसी शिकायत पर मनरेगा लोकपाल ने मेड़बंधी, ढोभा, कूप निर्माण समेत कई कार्यों का स्थल पर जाकर भौतिक सत्यापन किया. कार्य की गुणवत्ता की जांच की. जांच के दौरान कोई मजदूर नहीं मिला. लोकपाल ने बताया कि मनरेगा योजनाओं में चल रहे कार्य संतोषजनक नहीं हैं. पैसे की निकासी कितनी हुई, इसकी जांच की जाएगी. साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी हुसैनाबाद को भी इसकी जानकारी दी जाएगी. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rohit-mittal-became-golden-boy-and-riya-golden-girl/">धनबाद
: गोल्डन ब्वॉय बने रोहित मित्तल तो गोल्डन गर्ल रिया [wpse_comments_template]
हुसैनाबाद : मनरेगा योजना के तहत चल रहे कार्यों की लोकपाल ने की जांच
Leave a Comment