Search

हुसैनाबाद : जयंती पर याद किये गए महाराणा प्रताप

Hussainabad (Palamu) : हुसैनाबाद शहर के नबीनगर रोड स्थित बिजली ऑफिस के समीप क्षत्रिय जागृति मंच के कार्यालय परिसर में मंगलवार को महाराणा प्रताप की जयंती सह पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ क्षत्रिय जागृति मंच के पदाधिकारियों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीराम सिंह ने, जबकी संचालन प्रो. संजय सिंह ने किया. कार्यक्रम में पत्रकार सतेंद्र चंदेल, जितेंद्र प्रसाद, संजय ओझा, धनंजय कुमार, जितेंद्र रावत, अखिलेश कुमार, दीपक कुमार आदि को शिक्षण सामग्री व रामचरित मानस और भागवत गीता देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर मंच के संस्थापक प्रेमतोष कुमार सिंह उर्फ गुड्डू  सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप किसी जाति विशेष के नहीं, बल्कि राष्ट्र के नायक हैं. हम सभी को मिलकर उनके बताए रास्तों पर चलना चाहिए. मौके पर मंच के संरक्षक रंजीत सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप देश के जननायक हैं. युवाओं और सर्व समाज को उनके जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए. मौके पर मंच के अध्यक्ष श्रीराम सिंह ने  समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर एकजुट होने की अपील की. कार्यक्रम में मुख्य रूप से दुधेश्वर सिंह, सीताराम सिंह, मुकेश सिंह, राम प्रवेश सिंह, दीनानाथ सिंह, उदय प्रताप सिंह, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-former-maoist-sub-zonal-commanders-son-killed-in-love-affair/">लातेहार

: प्रेम प्रसंग में पूर्व माओवादी सब जोनल कमांडर के बेटे की हुई हत्या

शौर्य गाथा के साथ निकाला गया महाराणा प्रताप का जुलूस

भारत के वीर सपूत महान योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती हैदरनगर में हर्षोल्लास और शौर्य के साथ मनाई गई. इस मौके पर मंगलवार की शाम खड़गड़ा के शिव मंदिर प्रांगण में राजपूत समाज व हिंदूवादी संगठन के लोगों ने विशाल जुलूस निकाला. भाजपा नेता विनोद कुमार सिंह ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोभायात्रा को रवाना किया. यह भव्य शोभायात्रा खड़गड़ा से होते हुए नहर मोड़ के पास पहुंची. जुलूस में सैकड़ों राजपूत युवा सहित हिंदूवादी संगठन के लोग भगवा ध्वज लिए चल रहे थे. इस दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह पर भव्य स्वागत हुआ. शोभायात्रा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता विनोद कुमार सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप एक सच्चे देशभक्त थे. उनकी बहादुरी देशभक्ति और आजादी की भावना जागृत करती है. इस शोभायात्रा में शिवनंदन सिंह, आशीष कुमार सिंह, अंकित कुमार सिंह और विराज गुप्ता, गौतम दास, गोलू सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/WhatsApp-Image-2023-05-09-at-20.59.41.jpg"

alt="" width="1280" height="960" /> इसे भी पढ़ें : रिम्स">https://lagatar.in/rims-gangster-anil-sharmas-angiography-blockage-in-heart-bypass-surgery-needed/">रिम्स

: गैंगस्टर अनिल शर्मा की हुई एंजियोग्राफी, हार्ट में ब्लॉकेज, बाईपास सर्जरी की जरूरत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp