Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : धूमधाम से मनाई गई महाशिवरात्रि, शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु

Advertisement
Advertisement
महाकालेश्वर शिवधाम, लंगर कोट मुरली पहाड़ी और कुर्मीपुर के प्रभुआ पहाड़ पर मेला का आयोजन Hussainabad, Palamu:  हुसैनाबाद प्रखंड में महाशिवरात्रि के अवसर पर लंगर कोट गांव स्थित महाकालेश्वर शिवधाम, कुर्मीपुर के प्रभुआ पहाड़ पर, जपला रेलवे स्टेशन परिसर स्थित आशुतोष धाम, देवरी कलां आदि शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की. भक्तों ने भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की. हर-हर महादेव की नारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा. लंगरकोट गांव मुरली पहाड़ी स्थित महाकालेश्वर धाम में महंत विनय त्यागी के नेतृत्व में महाशिवरात्रि के अवसर पर जलयात्रा का आयोजन किया गया. इसकी शुरुआत मंदिर परिसर से की गयी. जलयात्रा में शामिल लोग हर-हर महादेव का नारे लगाते हुए जमुहारी माई मंदिर पहुंचे. वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभरी की गयी. पुनः लोग मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया. काफी संख्या में लोगों ने पूजा की. इस अवसर पर मेला भी लगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में उप प्रमुख इंदू देवी, डॉ रामचंद्र चौधरी, सुदेश्वर प्रसाद गुप्ता, बब्लू कुमार पटेल, सूरज कुमार पासवान, शिक्षक मनोज कुमार चौधरी, अखबार विक्रेता प्रेमचंद चौधरी, उप प्रमुख पुत्र पवन कुमार पटेल, दिनेश्वर चौधरी, मिथिलेश कुमार सिंह, राहुल ठाकुर, विक्की पटेल, अरविंद शर्मा, गोपाल चौधरी, विकास चौधरी, सुरेंद्र पटेल, गोधन, सुमित, अनूप, युगेश सिंह, लक्षु पटेल अंगद कुमार मृत्युंजय कुमार सिंह समेत समिति के लोग सक्रिय रहे. इसे भी पढ़ें-राहुल">https://lagatar.in/modis-guarantee-outweighs-rahuls-false-promises-pratul-shahdev/">राहुल

के झूठे वादे पर बहुत भारी है मोदी की गारंटी : प्रतुल शाहदेव
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/WhatsApp-Image-2024-03-08-at-17.53.41_cd8ba013-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

कई जगहों पर लगे मेले, भंडारा का आयोजन

जबकि जपला रेलवे स्टेशन परिसर स्थित आशुतोष धाम मंदिर में राधा-कृष्ण की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर भक्ति का माहौल बना रहा. साथ ही लोगों ने परिसर में भगवान भोलेनाथ की पूजा की. इस अवसर पर अष्टजाम अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया. मौके पर पंडित शम्भू पाठक, मुख्य यजमान आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश रंजन, राजेश्वर सिंह, एनआर सिंह, बिजय कुमार, कुंदन कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद थे. इसके अलावा शहर के महावीर मंदिर, सिंचाई कॉलोनी, नया ठाकुरबाड़ी, पुरानी ठाकुरबाड़ी, प्राचीन शिव मंदिर ऊपरी समेत ग्रामीण इलाकों में भी पूजापाठ की गयी. मौके पर हुसैनाबाद पुलिस मुस्तैद दिखी. हुसैनाबाद थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह, एसआई विनोद कुमार, माया देवी, किरण कुमारी, ज्योति कुमारी, बासुदेव पान्डे दिलीप कुमार महतो, शशिकांत ठाकुर मंगल सिंह बरनाल, गजेन्द्र कुमार राम मौजूद थे. वही कुर्मीपुर पंचायत के प्रभुआ पहाड़ पर विगत दस वर्षो की भांति महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य मेला का आयोजन किया गया. यहां चौबीस घंटे का अखंड कीर्तन के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया जाता है. मेले के आयोजकों में अध्यक्ष सुरेश रजवार, कोषाध्यक्ष उमेश सिंह, विश्वनाथ रजवार, नागदेव सिंह, अनिल चौधरी,शांति कुअर, कंवलपति कुंवर के आलावा ग्रामीण शामिल थे. इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/mahashivratri-celebrated-in-bokaro-shivalaya-echoed-with-har-har-mahadev-2-news-including/">बोकारो

में महाशिवरात्रि की धूम, हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही