Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : महात्मा ज्योतिबा फुले की 196वीं जयंती मनाई गई, स्त्री शिक्षा पर दिया था जोर

Hussainabad (Palamu) : एके सिंह कॉलेज जपला में सामाजिक न्याय के अग्रदूत महात्मा ज्योतिबा फुले की 196वीं जयंती मनाई गई. प्राचार्य सूर्य मणि सिंह की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई. मौके पर एकेडमिक इंचार्ज और आंतरिक गुणवत्ता निर्धारक प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ राम सुभग सिंह ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने अपनी पत्नी सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर भारत में स्त्री शिक्षा के लिए साल 1848 में पहला स्कूल खोला. `सत्यशोधक समाज` की स्थापना 1873 में की और अपनी पुस्तक `गुलामगिरी` के माध्यम से धार्मिक, अंधविश्वास, सामाजिक कुरीति, जात-पात, छुआछूत और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ बिगुल फूंक दिया. इसे भी पढ़ें :साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-the-chief-minister-paid-tribute-to-sido-kanhu-the-hero-of-the-hull-revolution/">साहिबगंज

: मुख्यमंत्री ने हूल क्रांति के महानायक सिदो कान्हू को दी श्रद्धांजलि

मौके पर ये रहे मौजूद

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के मौके पर राजेश कुमार सिंह, डॉ. आलोक रंजन कुमार, डॉ. आनंद कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, डॉ. इंदिरा सिन्हा, ओम प्रकाश सिंह, अशोक कुमार सिंह, विद्यार्थियों में सेजल सिंह, आलोक कुमार सिंह, नीरज कुमार सिंह, दिनेश कुमार, विकास कुमार मेहता मौजूद थे. अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. सूर्य मणि सिंह ने कहा कि इस तरह के महापुरुषों का जीवन कर्म हमारे लिए प्रेरणा स्रोत होता है. लोगों को सामाजिक-धार्मिक रूढ़ियों एवं कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करने की शक्ति देता है. इसे भी पढ़ें : हुसैनाबाद">https://lagatar.in/hussainabad-attempted-murder-in-minor-dispute-2-accused-sent-to-judicial-custody/">हुसैनाबाद

: मामूली विवाद में हत्या की कोशिश, न्यायिक हिरासत में भेजे गये 2 आरोपी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही