Search

 
 
 

हुसैनाबाद : अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 
भारी मात्रा में देसी शराब को किया गया नष्ट Hussainabad, Palamu:  हैदरनगर थाना अंतर्गत गांव कुकही के टोला खीलपर पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध देसी शराब को नष्ट किया. शराब भट्ठी को ध्वस्त कर शराब निर्माण में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों को जब्त किया. पुलिस अधीक्षक रिष्मा रामेशन के निर्देश पर प्रशिक्षु डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में कार्रवाई की गयी. राजीव रंजन ने बताया कि अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ पलामू पुलिस लगातार अभियान चला रही है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि दोषी व्यक्तियों को बक्शा नहीं जाएगा. डीएसपी ने कहा कि कुकही के खीलपर टोला के समीप लगभग 2000 किलो जावा महुआ, शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले बर्तन, उपकरण और लगभग 40 लीटर अवैध महुआ शराब नष्ट किया गया. पुलिस की आने की भनक लगते ही शराब निर्माण में लगे लोग फरार हो गए. डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि आगे भी यह अभियान जारी रहेगा. अभियान में भारी संख्या में सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें-राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-met-kalpana-soren-said-will-unitedly-continue-the-fight-for-justice/">राहुल

गांधी ने कल्पना सोरेन से की मुलाकात, कहा- एकजुट होकर जारी रखेंगे न्याय की लड़ाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही