Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : दंगवार सूर्य मंदिर परिसर की हुई मापी, सरकार से पर्यटन स्थल बनाने की मांग

Hussainabad, Palamu : हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार सोन नदी तट स्थित सूर्य मंदिर परिसर की घेराबंदी को लेकर मापी की गई. बुधवार को विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह की उपस्थिति में मापी हुई. मापी के बाद निविदा बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह ने विधायक कमलेश कुमार सिंह को वस्तुस्थिति की जानकारी दी. इस बीच विधायक कमलेश कुमार सिंह ने ग्रामीणों को ऑनलाइन संबोधन किया. उन्होंने कहा कि दंगवार की जनता ने उन्हें जो काम सौंपा था, उसे वह पूरा कराकर खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं. जल्द ही सूर्य मंदिर परिसर की घेराबंदी के साथ भूमि समतलीकरण, सोलर लाइट और पेवर ब्लॉक की निविदा निकाली जायेगी. उन्होंने ग्रामीणों का आह्वान किया कि वह इस कार्य को बेहतर ढंग से करवाने के लिए निर्माण एजेंसी को सहयोग करेंगे. विधायक ने भरोसा दिया कि मंदिर के आस-पास बसे लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसका पूरा खयाल रखा जाएगा. मंदिर परिसर को भविष्य में और सुंदर भी बनाया जायेगा. उन्होंने सोन नदी के तट स्थित सूर्य मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का आग्रह झारखंड के पर्यटन विभाग को पत्र लिखा कर किया है. इसे भी पढ़ें :टैगोर">https://lagatar.in/tagore-hills-brahma-temple-could-not-be-declared-as-national-heritage-archeology-department-gave-information-in-hc/">टैगोर

हिल स्थित ब्रह्म मंदिर नहीं किया का सकता राष्ट्रीय धरोहर, HC में पुरातत्व विभाग ने दी जानकारी

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर लाल बहादुर सिंह, विवेक प्रसाद गुप्ता, संतोष राम, राजकुमार ठाकुर, हसन खलीफा, जीतू चौधरी, नंदलाल चौधरी, सुधीर ठाकुर, चंदन राम, अवधेश प्रसाद गुप्ता, प्रिंस शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/public-servants-will-protest-from-hazaribagh-district-headquarters-to-nepal-house-in-ranchi/">हजारीबाग

जिला मुख्यालय से रांची के नेपाल हाउस शिफ्ट होगा जनसेवकों का धरना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही