Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : किसान मित्र संघ की बैठक, सरकार पर उपेक्षा का लगाया आरोप

Hussainabad (Palamu):  हुसैनाबाद प्रखंड के किसान मित्र संघ की बैठक जपला स्टेशन परिसर स्थित आशुतोष धाम मंदिर के प्रांगण में हुई. बैठक की अध्यक्षता किसान मित्र संघ के अध्यक्ष सह हुसैनाबाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष कृष्णा बैठा ने की जबकि संचालन सचिव सुदर्शन सिंह ने किया. बैठक में किसान मित्र और किसानों की समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई. मौके पर संघ के अध्यक्ष कृष्णा बैठा ने कहा कि झारखंड सरकार किसान विरोधी सरकार है. सुखाड़ और महंगाई की मार झेल रहे किसानों की हालत बद से बदतर हो गई है. आजादी के 75 वर्ष के बाद भी किसान परिवार अच्छी शिक्षा,चिकित्सा और रोजगार के लिए तरस रहे हैं. वहीं जनप्रतिनिधि सरकार में बैठ कर सत्ता सुख उठा रहे हैं. किसानों के लिए चलाई जा रही योजना सिर्फ अखबार के पन्ने पर चल रही है. इसे भी पढ़ें :मुखिया">https://lagatar.in/threat-to-life-from-ex-minister-yogendra-saav-to-chief-accused-of-threatening-yogendra-said-chief-is-broker-of-company-allegations-baseless/">मुखिया

को पूर्व मंत्री योगेंद्र साव से जान का खतरा, धमकाने का आरोप लगाया, योगेंद्र बोले- मुखिया कंपनी का दलाल, आरोप बेबुनियाद

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर किसान मित्र नागेंद्र सिंह, नवल किशोर उपाध्याय, जितेन्द्र सिंह, कन्हाई राम, जनेश्वर बैठा, राजकुमार पाल, सुनील पाठक, मदन सिंह, विजय सिंह, सुनील सिंह, सतेंद्र सिंह, बिपिन सिंह, मधुसूदन पाठक, अर्जुन कुमार यादव, विनय यादव, सुजीत मेहता समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :राहुल">https://lagatar.in/after-the-end-of-rahuls-membership-the-congress-said-today-is-a-black-day-for-democracy/">राहुल

की सदस्यता खत्म होने पर कांग्रेस ने कहा- लोकतंत्र के लिए आज काला दिन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही