Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : बाबा चौहरमल जयंती को सफल बनाने के लिए बैठक

Hussainabad (Palamu): वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति अनुमंडलर इकाई हुसैनाबाद की बैठक हुई जिसमें बाबा चौहरमल की जयंती धूमधाम से मनाने का फैसला लिया गया. ग्राम गम्हरिया नगर पंचायत हुसैनाबाद में आगामी 9 अप्रैल रविवार शाम 6 बजे से पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया गया है. 8 बजे से अतिथि सम्मान समारोह एवं वीर बाबा चौहरमल की जीवनी पर प्रकाश डाला जायेगा. इसे भी पढ़ें :राहुल">https://lagatar.in/efforts-are-being-made-to-suppress-rahul-gandhis-voice-avinash-pandey/">राहुल

गांधी की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है : अविनाश पांडेय

9 अप्रैल को रात में दुगोला मुकाबला

वहीं 9 अप्रैल की रात 10 बजे दुगोला महामुकाबला महिला ब्यास निर्मला यादव गोरखपुर उत्तर प्रदेश और झारखंड से शिवशंकर यादव के द्वारा किया जायेगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चतरा विधान सभा के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, लातेहार के पूर्व विधायक प्रकाश राम, देवघर के पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, गिरिडीह के विधायक केदार हाजरा, रेणु देवी, पूर्व विधायक अम्बा, राधा कृष्ण किशोर और पलामू लोक सभा के वर्तमान सांसद वीडी राम मौजूद रहेंगे. इसे भी पढ़ें :हुसैनाबाद">https://lagatar.in/hussainabad-severe-drinking-water-crisis-in-the-area-mla-kamlesh-singh-wrote-a-letter-to-pm-modi/">हुसैनाबाद

: इलाके में घोर पेयजल संकट, विधायक कमलेश सिंह ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

मौके पर ये रहे मौजूद

बैठक की अध्यक्षता मदन पासवान जबकि संचालन लल्लू पासवान ने किया. इस बैठक में मुख्य अतिथि विनय पासवान, प्रमण्डल संरक्षक, बिशिष्ट अतिथि रामप्रवेश पासवान, सदस्य लल्लू पासवान उपाध्यक्ष, कृष्णा पासवान सचिव, संगठन सचिव रामप्रवेश पासवान, प्रवक्ता उमेश पासवान, रामराज पासवान समेत कई लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही