Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद विधायक ने मुकेश कुमार को किडनी के इलाज के लिए दिया एक लाख का चेक

Palamu : हुसैनाबाद प्रखंड के कचरा गांव निवासी मुकेश कुमार को विधायक कमलेश कुमार सिंह ने किडनी के इलाज के लिए एक लाख का चेक दिया. यह चेक मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी राहत कोष से दिया गया है. रविवार को एक कार्यक्रम में कमलेश कुमार सिंह ने मुकेश कुमार को चेक प्रदान कर बेहतर इलाज कराने की सलाह दी. (पढ़ें, भारत">https://lagatar.in/government-of-india-in-the-process-of-buying-another-spy-spyware-like-pegasus-israel-australia-italy-france-companies-in-the-race/">भारत

सरकार पेगासस जैसा कोई दूसरा जासूसी स्पाईवेयर खरीदने की जुगत में! इजराइल, ऑस्ट्रेलिया, इटली, फ्रांस की कंपनियां रेस में)

मुकेश कुमार ने विधायक से मिलकर बतायी थी अपनी समस्या

मुकेश कुमार का इलाज लखनऊ के पीजीआई में चल रहा है. पैसे के अभाव में वह इलाज कराने में असमर्थ था. मुकेश कुमार ने हुसैनाबाद विधायक से मिलकर अपनी समस्या बतायी थी. जिसके बाद विधायक ने तत्काल मुख्यमंत्री को अनुसंशित पत्र प्रेषित किया था. जिसके बाद विधायक को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी राहत कोष से एक लाख का चेक प्राप्त हुआ और उन्होंने मुकेश कुमार को बुलाकर चेक दिया. इसे भी पढ़ें : 2024">https://lagatar.in/2024-on-pretext-social-justice-opposition-is-now-getting-mobilized-against-bjp-jharkhand-cm-hemant-is-also-involved/">2024

: सोशल जस्टिस के बहाने भाजपा के खिलाफ गोलबंद हो रहा विपक्ष, झारखंड CM हेमंत भी हैं शामिल

परिवार के सदस्य हैं हुसैनाबाद-हरिहरगंज के नागरिक

मौके पर कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि हुसैनाबाद हरिहरगंज के नागरिक उनके परिवार के सदस्य हैं. मौके पर एनसीपी के प्रदेश प्रवक्ता सूर्या सिंह, विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनान खान, हुसैनाबाद बीस सूत्री अध्यक्ष गुड्डू सिंह, बिमलेश कुमार सिंह, विनय पासवान, राजकुमार ठाकुर, बलराम मेहता, रंजेश पासवान,बबन सिंह,रविरंजन सिंह,ललित सिंह, गपु सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-inauguration-of-lord-mahavir-eye-hospital-patients-will-get-free-treatment/">रांची

: भगवान महावीर आई हॉस्पिटल का शुभारंभ, मरीजों का होगा निशुल्क इलाज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही