Search

 
 
 

हुसैनाबाद : विधायक कमलेश सिंह ने तीन कब्रिस्तानों का किया शिलान्यास

 
क्षेत्र का विकास ही प्राथमिकता : कमलेश सिंह  Hussainabad (Palamu) :  हुसैनाबाद-हरिहरगंज विधायक कमलेश कुमार सिंह ने हैदरनगर प्रखंड के सिंघना, करीमंडीह व कुडुआ गांव के कब्रिस्तान के जीर्णोद्धार कार्य का ऑनलाइन शिलान्यास किया. इस दौरान विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह भी मौजूद थे. कमलेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यकाल में 44 कब्रिस्तानों की चहारदीवारी व सुंदरीकरण के कार्य को धरातल पर उतारने का काम किया गया है. उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से हुसैनाबाद हरिहरगंज को विकास के मामले में और बेहतर किया जायेगा. साल 2024 क्षेत्र के सभी बचे हुए कार्यों को पूरा करने का वर्ष होगा. कमलेश सिंह ने कहा कि वह जात पात नहीं, विकास की राजनीति में विश्वास रखते हैं.

दस कब्रिस्तानों के जीर्णोद्धार का कार्य भी जल्द शुरू होगा - अजीत सिंह   

मौके पर विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह ने कहा कि राज्य में हुसैनाबाद विधानसभा इकलौता क्षेत्र है, जहां ग्रामीणों की बैठक कर विधायक कोटे की राशि स्वीकृत की जाती है. लोग इसे सूर्या मॉडल कहते हैं. उन्होंने कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ कार्यों को धरातल पर उतारने का काम किया जा रहा है. कहा कि इस कार्यकाल में 44 कब्रिस्तानों की चहारदीवारी व सौंद्रीकरण का काम किया गया है. वहीं दस कब्रिस्तानों के जीर्णोद्धार कार्य  की स्वीकृति मिली है. जल्द ही उसपर भी काम शुरू होगा. मौके पर मुखिया नवाजिश खान, संजय सिंह, रविरंजन सिंह, रेहान अहमद, अजहर अहमद, मुजफ्फर, फैजान, साबित अली,अकबर खान के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही