Search

 
 
 

हुसैनाबाद : विधायक ने कब्रिस्तान चहारदीवारी निर्माण कार्य का किया ऑनलाइन शिलान्यास

 
Hussainabad, Palamu: हुसैनाबाद हरिहरगंज के विधायक कमलेश कुमार सिंह ने हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार व पिपरबार गांव के कब्रिस्तान के जीर्णोद्धार और चहारदीवारी निर्माण कार्य का ऑनलाइन शिलान्यास किया. विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह की उपस्थिति में शिलान्यास संपन्न हुआ. इस मौके पर विधायक कमलेश कुमार सिंह ने ऑनलाइन संबोधन में कहा कि उन्होंने कार्यकाल में 48 क़ब्रिस्तानो की चहारदीवारी व सुंदरीकरण के कार्य को धरातल पर उतारने का काम किया है. सभी के सहयोग से हुसैनाबाद हरिहरगंज को विकास के मामले में और बेहतर किया जाएगा. कमलेश सिंह ने कहा कि साल 2024 हुसैनाबाद हरिहरगंज क्षेत्र के बचे हुए सभी विकास कार्यों को पूरा करने का वर्ष होगा. वह जात पात नहीं, विकास की राजनीति करते हैं. क्षेत्र की एक एक जनता उनके परिवार के सदस्य हैं. उन्हे हर संभव व्यवस्था उपलब्ध कराना उनका दायित्व है. इसे भी पढ़ें-हजारीबागः">https://lagatar.in/hazaribagh-coal-production-starts-in-ntpc-keredari-mining-project/">हजारीबागः

एनटीपीसी केरेडारी खनन परियोजना में कोयला उत्पादन शुरू

क्षेत्र का विकास ही प्राथमिकता : कमलेश सिंह

वहीं विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह ने कहा कि राज्य में हुसैनाबाद विधानसभा इकलौता क्षेत्र है, जहां विधायक कोटा की राशि ग्रामीणों की बैठक कर स्वीकृत की जाती है. इस मॉडल को सूर्या मॉडल कहा जाता है. क्योंकि इसकी शुरुआत 2019 में एनसीपी के प्रदेश प्रवक्ता सूर्या सिंह ने ही की थी. उन्होंने कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ कार्यों को धरातल पर उतारने का काम किया जा रहा है. 48 कब्रिस्तानो की चहारदीवारी व सौंद्रीकरण का काम किया गया. दस कब्रिस्तान की और स्वीकृति मिली है. उसे भी धरातल पर उतारा जायेगा. मौके पर हसन खलीफा, नागेंद्र ठाकुर, अफजल खान, इसरार खान, गुड्डू सिंह, विनय पासवान, विमलेश सिंह के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-firing-on-a-youth-who-went-to-defecate-in-sonari/">जमशेदपुर

: सोनारी में शौच करने गए युवक पर फायरिंग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही