Search

 
 
 

हुसैनाबाद : विधायक ने निर्माण कार्य का ऑनलाइन किया शिलान्यास

 
Hussainabad, Palamu : हुसैनाबाद हरिहरगंज के विधायक कमलेश कुमार सिंह ने हुसैनाबाद के बुलंद बिगहा में स्वस्थ उपकेंद्र भवन निर्माण कार्य का ऑनलाइन शिलान्यास किया. मौके पर विधायक ने कहा कि हुसैनाबाद हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र की एक-एक समस्या का समाधान किया जा रहा है. सड़क, स्वास्थ्य केंद्र, विद्यालय भवन के निर्माण से लेकर गांवों का चहुमुखी विकास हो रहा है. उन्होंने कहा कि गांव की गली का निर्माण विधायक कोटा की राशि से जनता की सहमति लेकर की जा रही है. ग्रामीण सड़को का जीर्णोद्धार के अलावा नई सड़कों का निर्माण भी किया गया है. कई सड़कों व पुल के निर्माण की स्वीकृति के बाद निविदा की प्रक्रिया चल रही है. हुसैनाबाद के अधिकांश स्वास्थ्य उपकेंद्र के भवन का निर्माण कराया गया है. गांवों में छठ घाट व विवाह मंडप का निर्माण किया गया है. कमलेश सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्र की समस्या दूर करने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं. विवाह मंडप का निर्माण बड़ी संख्या में कराया गया है. इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें-पत्रकार">https://lagatar.in/tmc-will-send-journalists-sagarika-ghosh-sushmita-dev-mamta-thakur-namidul-haq-to-rajya-sabha-names-decided/">पत्रकार

सागरिका घोष, सुष्मिता देव, ममता ठाकुर, नामिदुल हक को टीएमसी भेजेगी राज्यसभा, नाम तय
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-11-at-17.01.48_b7a221f6-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

एक-एक गांव का हो रहा है विकास : कमलेश सिंह

वहीं विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन करने के लिए चार टीम बनाई गई है. चारों टीम अलग-अलग गोंव में स्वीकृत योजनाओं का शिलान्यास कर रही है. उन्होंने योजनाओं पर बेहतर कार्य कराने की जिम्मेदारी ग्रामीणों को दी है. उन्होंने कहा कि कहीं गलत होता है तो उस गांव के लोग विधायक या उन्हें सूचना दे सकते हैं. कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह,एनसीपी प्रवक्ता योगेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, जयप्रकाश उपध्याय, दिलीप सिंह उर्फ खुदी सिंह, राजकुमार ठाकुर, हंसराज सिंह, ज्ञानप्रकाश उपाध्याय, बुल्टू बाबा, प्रसाद साव, बबन सिंह, अजय सिंह, जगलाल प्रजापति, महेंद्र सिंह, किसान तिवारी, प्रमोद सिंह, संत सिंह, देवकुमार सिंह, राजिंद्र उपाध्याय, राजकुमार सिंह, पवन सिंह, विनोद सिंह समेत ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-पलामू">https://lagatar.in/changes-in-train-operations-many-trains-cancelled-many-routes-changed/">पलामू

: ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदले, जानिये कारण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही