Search

 
 
 

हुसैनाबाद : भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का विधायक ने किया ऑनलाइन अनावरण

 
महुदंड के आदिवासियों की मांग का रखा गया ख्याल : कमलेश सिंह Hussainabad, Palamu:  हुसैनाबाद प्रखंड के सुदूरवर्ती आदिवासी बाहुल्य पंचायत महुदंड में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह ने ऑनलाइन अनावरण किया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह, एनसीपी के कार्यकर्ताओं ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए ऑनलाइन संबोधन में विधायक कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि महुदंड आदिवासी बाहुल्य पंचायत है. यहां के लोगों की मांग पर उन्होंने विधायक कोटा की राशि से भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित कराया. विधायक ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लोहा लेने वाले भगवान बिरसा मुंडा का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने युवाओं से खुशहाल झारखंड के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया. इसे भी पढ़ें-बरोरा">https://lagatar.in/after-coal-iron-now-soil-smuggling-in-barora-police-spectator/">बरोरा

में कोयला, लोहा के बाद अब मिट्टी की तस्करी, पुलिस तमाशबीन
 

भगवान बिरसा मुंडा ने गुलामी के खिलाफ किया संघर्ष : विधायक

कमलेश सिंह ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने गुलामी तथा जुल्म के खिलाफ संघर्ष किया था. देश के स्वतंत्रता संग्राम में झारखंड के युवाओं की अहम भूमिका रही है. हमें स्वतंत्रता सेनानियों के सपने को साकार करना है. वो जानता की आकांक्षाओं के मुताबिक कार्य करने में विश्वास रखते हैं. वहीं विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह ने कहा कि आज का दिन महुदंड के लिए ऐतिहासिक दिन है. हुसैनाबाद के इस सुदूरवर्ती पंचायत में विधायक ने कई विकास के कार्य किए हैं. बिजली, सड़क और स्वास्थ्य की व्यवस्था के अलावा मुकम्मल पेयजल की भी व्यवस्था जल्द ही की जाएगी. मौके पर एनसीपी प्रवक्ता सह हुसैनाबाद बीस सूत्री अध्यक्ष योगेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, विनय परहिया, जनेश्वर भुइयां,गुडु रवि,संजय परहिया,विजय ठाकुर,रविन्द्र यादव, कृष्णा परहिया, सरवन परहिया, वीरवल, बंधु भुइयां ,विजय परहिया, गनौरी यादव, सतेंद्र भुइयां, मनोज भुइयां, कर्मू परहिया, कपिलदेव राम, मनदीप राम, लल्लू यादव, अभिषेक सिंह हरी, ओमप्रकाश राजवंशी, हंसराज सिंह, मुकेंद्र चौधरी, हसन खलीफा, रमेश प्रजापति, अभिषेक सोनू साबनो, संतोष सिंह, अजय सिंह, जयप्रकाश उपाध्याय, विजय राजवंशी, राजकुमार ठाकुर, रतन लाल सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-खास">https://lagatar.in/increase-in-the-rate-of-khas-mahal-jmm-government-is-doing-injustice-satish-kumar/">खास

महाल की दर मे बढ़ोतरी, अन्याय कर रही झामुमो सरकार : सतीश कुमार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही