Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : हिट एंड रन कानून के खिलाफ आंदोलन, बड़ी गाड़ियों का चक्का थमा

Advertisement
Advertisement
बसों के बंद होने से यात्री परेशान, ट्रकों के पहिए रुकने से माल ढुलाई पर असर Hussainabad, Palamu: हिट एंड रन कानून के खिलाफ तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन जारी है. हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में ट्रक ड्राइवरों ने अपनी गाड़ी को खड़ा कर दिया. परिचालन नहीं हुआ. ट्रक ड्राइवर्स के मालिक टूटू सिंह ने कहा कि अब हम लोग जाए तो कहां जाए. हम लोग पूरी तरह से ड्राइवर पर आधारित कार्य करते हैं. ड्राइवर ही मेरा रोजगार है. इस कानून के बाद ड्राइवर ही नहीं मिलेंगे. अब हम लोग अपने कारोबार को समेटने के लिए प्रयास कर रहे हैं. वहीं ड्राइवरों ने कहा कि उनके कार्य में यह निश्चित नहीं है कि कब एक्सीडेंट हो जाए. ट्रक ड्राइवर को रोज़ाना हाईवे पर चलना होता है, कई बार गलती सामने वाले की भी होती है. हिट एंड रन कानून का विरोध करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना के मामलों में 10 साल सजा का प्रावधान है. वहीं सात लाख तक जुर्माना लग सकता है. हम ड्राइवर हैं, हम इतनी बड़ी जुर्माना राशि कैसे दे सकते हैं? इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/congress-has-to-be-strengthened-up-to-the-booth-level-mir/">रांचीः

कांग्रेस को बूथ स्तर तक करना है मजबूत- मीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही