Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस को सांसद बीडी राम दिखाएंगे हरी झंडी, हैदरनगर और ऊंटारी रोड स्टेशन पर रूकेगी ट्रेन

Hussainabad (Palamu) :  पलामूवासियों के लिए खुशी की खबर है. रांची-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुक्रवार 12 मई से विधिवत शुरू हो रहा है. इस ट्रेन का सुबह 4:48 बजे हैदरनगर स्टेशन पर और रात में 10:20 बजे उंटारी रोड स्टेशन पर पलामू सांसद बीडी राम हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. उंटारी रोड स्टेशन पर परिचालन के पूर्व 8:30 बजे रात में उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-orders-states-should-provide-ration-cards-to-migrant-laborers-in-3-months/">सुप्रीम

कोर्ट का है आदेश- प्रवासी मजदूरों को 3 महीने में राशन कार्ड उपलब्ध कराएं राज्य

लोग ट्रेन के ठहराव की मांग करते आ रहे थे

ट्रेन के ठहराव की मांग हैदरनगर एवं उंटारी रोड प्रखंड की जनता द्वारा लगातार की जा रही थी. काफी प्रयास के बाद उक्त दोनों स्टेशनों पर ट्रेन के ठहराव की अनुमति मिली. लोगों में इसे लेकर खुशी है. सांसद बीडी राम ने पीएम नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है. इसे भी पढ़ें :फॉलोअप">https://lagatar.in/followup-police-got-important-clue-in-sharad-murder-case-wire-is-connected-to-jail/">फॉलोअप

: शरद हत्याकांड में पुलिस को मिले अहम सुराग, जेल से जुड़े हैं तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही