Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : बीडीएम ट्रेन शुरू करने को लेकर एनसीपी ने सौंपा ज्ञापन

Hussainabad (Palamu) :  डीडीयू रेल मंडल के बीडी रेल सेक्सन पर लंबे समय से बरकाकाना-वाराणासी पैसेंजर ट्रेन का परिचालन बंद है. हुसैनाबाद, हैदरनगर, मोहम्मदगंज, नवाडीह समेत पलामू के यात्रियों को यात्रा में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उक्त ट्रेन को शीघ्र चालू करने की मांग को लेकर मंगलवार को एनसीपी नेताओं ने जपला स्टेशन प्रबंधक के मध्यम से रेल मंडल प्रबंधक डीडीयू और रेल महाप्रबंधक हाजीपुर के नाम ज्ञापन सौंपा. इसे भी पढ़ें :पहले">https://lagatar.in/first-threatened-to-leave-the-case-if-the-lawyer-did-not-agree-he-entered-the-house-and-assaulted/">पहले

केस छोड़ने की धमकी दी, नहीं माने वकील तो घर में घुसकर की मारपीट

मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन- एनसीपी

ज्ञापन में कहा गया कि बीडीएम ट्रेन बीडी रेलखंड की लाइफ लाइन ट्रेन है. इसके बावजूद कुछ न कुछ कारण बताकर रद्द कर दिया जा रहा है. लगातार मांग करने के बावजूद रेल प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है. बीडीएम ट्रेन को जनहित में अविलंब चालू किया गया नहीं तो आंदोलन करने पर बाध्य होना पड़ेगा. एनसीपी के जिला प्रवक्ता योगेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने कहा कि इस ट्रेन को गत दो मार्च तक नन इंटर लॉकिंग कार्य को लेकर बंद किया गया था, जबकि पुन: इसे 25 अप्रैल से वाराणासी में यार्ड रिमॉडलिंग कार्य को लेकर 28 तक स्थगित कर दिया गया है. शिष्टमंडल में बीससूत्री प्रखंड अध्यक्ष विमलेश सिंह, उपाध्यक्ष जिशान हसन, एनसीपी के अनुमंडल अध्यक्ष विनय पासवान, प्रखंड अध्यक्ष मनदीप राम, रविंद्र कांश्यकार, राजकुमार ठाकुर, बबन सिंह, रजनीश सिंह, राजेश पासवान,अकरम व हंसराज सिंह, शामिल थे. इसे भी पढ़ें :सोनिया">https://lagatar.in/sonia-gandhis-statement-misleading-perfect-example-of-hatred-towards-pm-modi/">सोनिया

गांधी के बयान भ्रामक, पीएम मोदी के प्रति नफरत के सटीक उदाहरण : किरेन रीजीजू-धर्मेंद्र प्रधान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही