Search

 
 
 

हुसैनाबाद : भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत, भाजपा नेताओं ने दी बधाई

 
अमित तिवारी के नेतृत्व संगठन को मजबूती मिलेगी : अजय गुप्ता Hussainabad, Palamu: भारतीय जनता पार्टी के हुसैनाबाद नगर मंडल अध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता ने भाजपा जिला कार्यालय मेदिनीनगर में पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अमित तिवारी को बधाई दी. उन्होंने कहा कि अमित तिवारी संगठन के समर्पित सिपाही रहे हैं. वे अपने जीवन के बाल काल से लेकर विद्यार्थी जीवन मे भी एबीवीपी जैसे सबसे बड़े छात्र संगठन के प्रदेश मंत्री के दायित्वों को निभाया है. भारत माता के कार्यो में अपना जीवन समर्पित किया. वहीं अमित तिवारी ने सभी को आश्वस्त किया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने पुनः मुझे जैसे कार्यकर्ता पर विश्वास जताया हैं. निश्चित रूप से मेरा प्रयास होगा कि सभी मण्डल अध्यक्षों और सभी मोर्चा का जल्द विस्तार हो. सभी के विश्वास पर खरा उतरूंगा. मौके पर हुसैनाबाद ग्रामीण मण्डल के रामराज मेहता समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-हुसैनाबाद">https://lagatar.in/hussainabad-65-eye-patients-underwent-lens-transplantation/">हुसैनाबाद

: 65 नेत्र रोगियों का हुआ लेंस प्रत्यारोपण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही