Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद की खबरें- मध्य विद्यालय में क्विज और बराही धाम का वार्षिक उत्सव

राजकीय मध्य विद्यालय हुसैनाबाद में फाइनल परीक्षा के बाद क्विज प्रतियोगिता

Husainabad: राजकीय मध्य विद्यालय हुसैनाबाद में फाइनल परीक्षा के बाद क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसके मुख्य अतिथि महिला एवं बाल संरक्षण थाना प्रभारी सुरबाला भृंगराज थीं. विद्यालय परिवार की ओर से बुके देकर उन्हें सम्मानित किया गया. छात्राओं ने भी विद्यालय के वाटिका का फूल देकर उन्हें सम्मानित किया. प्रश्नकर्ता शिक्षक राजेश कुमार गुप्ता और स्कोर बोर्ड पर शिक्षिका सुषमा पांडेय थी. तीन चक्रों के इस प्रतियोगिता में दो राउंड ड्रॉ रहा और अंतिम राउंड में छात्राओं ने मामूली अंकों से बढ़त लेते हुए जीत हासिल की. छात्राओं में सानिया खातून, खुशी कुमारी, अपराजिता कुमारी,एकता कुमारी,जूली कुमारी,स्वीटी कुमारी एवं लड़कों में रुद्राक्ष प्रजापति, आदित्य प्रजापति, अभिषेक कुमार, अर्पित कुमार, सुमंत कुमार, आकाश कुमार मुखर दिखे. अंत में बच्चों को संबोधित करते हुए महिला एवं बाल संरक्षण हुसैनाबाद थाना प्रभारी सुरबाला भृंगराज ने कहा कि आज का समय प्रतियोगी परीक्षा का है,आप जितना पढ़ेंगे उतना ही ज्ञान अर्जित करेंगे. आपसबों की तैयारी उच्च स्तरीय है,यह सिलसिला जारी रहनी चाहिए, भविष्य में यह जानकारी मिल का पत्थर साबित होगा. इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले शिक्षकों में जुबैर अंसारी, राजेश कुमार सिन्हा,पुष्पा कुमारी, आशा कुमारी और रश्मि प्रकाश थी. ----------- दूसरी खबर https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/3-10.jpg"

alt="" width="1080" height="1215" />

बराही धाम का वार्षिक उत्सव समारोह सात मई को, तैयारी पूरी

Palamu: जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल के बराही धाम का प्रथम वार्षिक उत्सव समारोह सात मई को धूमधाम से मनाया जाएगा. इस समारोह को सफल बनाने के लिए शिवांश चैरिटेबल ट्रस्ट व धाम समिति के सदस्य के लोग तन-मन से लगा चुके हैं. शुक्रवार को शिवांश चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बराही धाम पहुंचकर धाम का आलोकन किया. इसकी तैयारियां अंतिम चरण में है, धाम परिसर की सजावट फूल माला से की जा रही है.शिवांश चैरिटेबल ट्रस्ट व बराही धाम समिति के पदाधिकारियों ने बताया की इस धाम परिसर में शुक्रवार से पूजा व हवन यज्ञअनुष्ठान शुरू है. सात मई को प्रथम वार्षिक महोत्सव के अवसर पर विशाल भंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की जाएगी. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस पावन भूमि पर आने की अपील की है. कहना गलत नहीं होगा की इस क्षेत्र के लिए बराही धाम परिसर में,  देवी मंदिर और 105 दक्षिणमुखी हनुमान जी की बनी प्रतिमा सिर्फ पलामू ही नहीं बल्कि भारतवर्ष और झारखण्ड राज्य के लिए गौरव है. धाम आज के समय में लोगों के लिए भक्ति व विश्वास का प्रतीक है. यहां पर प्रतिदिन काफी संख्या मे लोग झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, छतीसगढ़, से आकर माता व हनुमान जी की मंदिर में पूजा कर शुख-शांति की कामना करते हैं. मालूम हो की पिछले वर्ष 7 मई 2022 को श्रीसुंदरराज स्वामी जी महाराज के सानिध्य में इस प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा  संपन्न हुआ था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही