Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद की खबरें- आवास योजना पर एसडीओ ने की बैठक और किसान के घर लगी आग

हुसैनाबाद एसडीओ ने की बैठकः लंबित आवास योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश

Palamu: हुसैनाबाद प्रखंड कार्यालय के सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी रतन कुमार सिंह, अंचलाधिकारी नंद कुमार राम, ब्लॉक कॉर्डिनेटर,  सभी मुखिया,सभी पंचायत सचिव, सभी स्वयं सेवक उपस्थित थे. बैठक में एसडीओ ने विभिन्न पंचायतों में अधूरे पड़े आवास योजना कार्यो की समीक्षा की. काम की गति कम होने पर नाराजगी जताते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि लाभुकों के हर हाल में अधूरे पड़े प्रधानमंत्री आवास को पूर्ण कराया जाए. उन्होंने सभी पंचायतों के मुखिया को आवास निर्माण कार्य मे रुचि लेकर सहयोग करने को कहा. बैठक में मुखिया संघ के अध्यक्ष श्रवन राम, अमरेंद्र ठाकुर, विजय राम, रामजी राम, लखन यादव, मनोज भारती, अत्मेश कुमार सिंह, अशोक कुमार चौधरी, अशोक यादव, प्रशांत सिंह, नरेश कुमार पासवान पंचायत सेवक, शिवनाथ राम, वशिष्ठ तिवारी समेत कई लोग शामिल थे. ----------

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/5-3.jpg"

alt="" width="1600" height="1200" />

किसान के घर लगी आग

Palamu: हुसैनाबाद प्रखंड के गेडुराही गांव निवासी तपेश्वर मेहता के हैदरनगर थाना के भूराटिकर नामक जगह पर घर में आग लग गई. आग लगने से घर में रखे जमीन के कागजात, चावल, दाल, गेहूं, हल्दी के साथ अन्य फसल जलकर खाक हो गए. साथ ही लगभग 20 हजार नकद भी स्वाहा हो गया.  सूचना मिलने पर हुसैनाबाद उत्तरी क्षेत्र जिप सदस्य राजू मेहता ने 50-50 किलो चावल और गेंहू सहायता स्वरूप भेजवाया, आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो पायी है.  बता दें की भुक्तभोगी का गांव हुसैनाबाद व हैदरनगर प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र में है. निवासी हुसैनाबाद प्रखंड के बैराव पंचायत का है और आग लगने की घटना हैदरनगर प्रखंड के कुकहि पंचायत अंतर्गत की है. जहां पर भुक्तभोगी घर बना कर खेती का काम करता है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही