Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : शिवपुरी कॉलोनी में एक सप्ताह से बिजली नहीं, गर्मी में लोग परेशान

Hussainabad, Palamu:  हुसैनाबाद के जपला रेलवे स्टेशन के सामने शिवपुरी कालोनी में एक सप्ताह से लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं. बिजली तार जोड़े जाने की मांग को लेकर लोगों ने हंगामा किया. बताया जा रहा है कि वाहन की टक्कर से बिजली का पोल टूट गया था. बाद में स्थानीय लोगो के सहयोग से बिजली के पोल को खड़ा किया गया. स्थानीय लोगो ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग तार को नही जोड़ रहा है. मिस्त्री आकर चले जा रहे हैं. सड़क किनारे मोड पर एक मकान है जो तार जोड़ने में रुकावट पैदा कर रहा है. वही विधायक प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और लोगो को आश्वासन देकर शांत कराया. वही बिजली विभाग के पदाधिकारी ने बताया कि बिजली विभाग के एसडीओ व जेई को सूचना दी गयी है. समस्या का समाधान होगा. इसे भी पढ़ें-आलमगीर">https://lagatar.in/alamgir-alam-should-be-immediately-removed-from-the-post-of-minister-and-investigation-should-be-speeded-up-arun-singh/">आलमगीर

आलम को तुरंत मंत्री पद से हटाएं और जांच तेज होः अरूण सिंह

बिजली कर दिया गया बहाल

शिवपुरी कॉलोनी के एक क्षेत्र में कई दिनों के बाद बिजली बहाल हो गया. बिजली विभाग द्वारा खड़े किए गए पोल पर केबल तार लगा कर जोड़ दिया गया. इसके बाद सभी घरों में बिजली आपूर्ति बहाल हो गयी. बता दें कि सुबह में आक्रोशित लोगों ने कई दिनों से बिजली नही रहने के कारण काफी हंगामा किया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही