Search

 
 
 

हुसैनाबाद : दो माह से नहीं मिली वृद्धा पेंशन, लोहबंधा गांव के लाभुक परेशान

 
Hussainabad, Palamu : हुसैनाबाद प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती महुडंड पंचायत अंतर्गत लोहबंधा गांव के दो दर्जन से अधिक वृद्धा पेंशनधारी को पिछले दो माह से पेंशन की राशि नहीं मिली है. इससे पेंशनधारी के सामने समस्या उत्पन्न हो गई है. लोहबंधा गांव के वृद्धा पेंशन पाने वाले महिला व पुरुषों को पेंशन की राशि मोहम्मदगंज व हुसैनाबाद प्रखंड क्षेत्र स्थित बैंक से मिलती है. बुजुर्ग पेशन के लिए प्रति दिन 15 से 30 किलोमीटर की दूरी तय कर बैंक पहुंचते हैं और बैंक कर्मियों के द्वारा पेंशन की राशि नहीं आने की बात कह कर लौटा दिया जाता है. इसे भी पढ़ें :लोहरदगा">https://lagatar.in/four-hardcore-maoists-of-ravindra-ganjhu-squad-arrested-in-lohardaga/">लोहरदगा

में 15 लाख के इनामी रविंद्र गंझू दस्ते का चार हार्डकोर माओवादी गिरफ्तार

पेंशन ही जीने का आधार

अपना दर्द बयां करते हुए वृद्ध पेंशनधारी लाखो कुंवर, रूमा बीबी, सैरून बीबी ने कहा कि दो महीना से हमन के पेंशन नईखे मिलत, पइसा मिलहलक तो खाएला नून तेल व दवाई करवा हली. हमन के वृद्धा पेंशन ही जिए के आधार हन, पइसा के अभाव में हमन के हालत खराब हनी. बुजुर्गों का कहना है कि वृद्धा पेंशन मिलने से उन्हें काफी राहत मिलती थी, लेकिन पिछले दो माह से पेंशन राशि का भुगतान बंद है जिससे उन्हें जीवन यापन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. संबंधित विभाग से बुजुर्गों ने पेंशन की राशि देने की गुहार लगाई है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/madhushravanis-boom-in-dhanbad-coalchal-there-is-a-lot-of-enthusiasm-among-the-newlyweds/">धनबाद

कोयलांचल में मधुश्रावणी की धूम, नवविवाहिताओं में खासा उत्साह

इन लोगों ने लगाई गुहार

मुनेश्वर परहिया, सीता देवी, लाखो कुंवर, इसहाक अनवर, मोहम्मदीन अंसारी, सोनी भुइंया, कलावती देवी, सैरून बीबी, झबली देवी, करीमन भुइंया, नजमा बीबी, रजिया देवी, बुधनी देवी, जैमुन बीबी, हसीना बीबी, राजमती बीबी, सहीदा बीबी, कनिजा बीबी, अहमद रसूल अंसारी, सुऐब अंसारी, चतरगुन भुइंया सहित कई बुजुर्गों ने पेशन जारी करने की मांग की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही