Search

 
 
 

हुसैनाबाद : पंचायत सचिवालय भवन निर्माण कार्य शुरू, विधायक का प्रयास रंग लाया

 
Hussainabad, Palamu:   क्षेत्रीय विधायक कमलेश कुमार सिंह के प्रयास से भवन निर्माण मद से करीब 16 लाख रूपये पंचायत भवन बनाने के लिए दिये गये हैं. मोहम्मदगंज प्रखंड के भजनिया पंचायत सचिवालय का प्रथम तल्ला भवन निर्माण कार्य की शुरूआत हुई. अंजू देवी के पुत्र समाजसेवी अश्विनी कुमार सिंह, मुखिया सोनी देवी, पंसस लक्ष्मी देवी और 20 सूत्री अध्यक्ष जियाउद्दीन खान ने नारियल फोड़कर इसकी शुरूआत की. मौके पर युवा समाजसेवी अश्विनी कुमार सिंह ने कहा कि पंचायत सचिवालय के भवन विस्तार से पंचायत सम्बंधित सभी विभागों का कार्यालय अब संचालित होगा. आम लोगो को पंचायत सम्बंधित कार्य के लिए काफी सहूलियत होगी. इस मौके पर 20 सूत्री सदस्य रामबालक गुप्ता, मनीष सिंह, मुन्ना सिंह, संजय सिंह गांधी, विश्वनाथ चौधरी, मनई साव, डॉ असलम, काशी पांडेय, नागेंद्र सिंह समेत ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : गढ़वाः">https://lagatar.in/gadhwa-mohar-korwas-revenue-receipt-is-not-being-cut-offices-are-going-round/">गढ़वाः

मोहर-कोरवा की नहीं काटी जा रही लगान रसीद, कार्यालयों के लगा रहे चक्कर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही