Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद : बभंडी को हराकर पतरिया ने कर्नल कप पर किया कब्जा

Advertisement
Advertisement
Hussainabad, Palamu: हुसानाबाद अनुमंडल के कर्पूरी मैदान में खेले जा रहे कर्नल कप 2023 की विजेता पतरिया की टीम बनी. फाइनल मुकाबले में पतरिया की टीम ने फुटबॉल पेनाल्टी शूटआउट में बभंडी को 3-0 से हराकर कप पर कब्जा जमाया. मैच की समाप्ति के उपरांत विजेता एवं उपविजेता टीम के बीच पुरस्कार एवं ट्राफी का वितरण फाइनल मैच के मुख्य अतिथि छतरपुर अनुमंडल पदाधिकारी हीरा कुमार, भाजपा नेता जवाहर पासवान, ओवरा के पूर्व विधायक सोमप्रकाश यादव, क्लब के संरक्षक कर्नल डॉ संजय कुमार सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश वर्मा और राम प्रवेश सिंह ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर हीरा कुमार ने कहा कि वर्तमान दौर में खेल में भी बेहतर करियर बनाने का अवसर है. ग्रामीण इलाकों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. इस तरह के आयोजन से प्रतिभा निखरती है. प्रतिभा को निखारने के लिए उचित प्रोत्साहन की आवश्यकता होती है. उन्होंने कर्नल संजय सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि युवाओं के लिए किया गया बहुत बेहतर प्रयास है. इसे भी पढ़ें-छात्रों">https://lagatar.in/playing-with-the-future-of-students-dr-rc-mehta/">छात्रों

के भविष्य से हो रहा खिलवाड़ : डॉ. आरसी मेहता

हुसैनाबाद के खिलाड़ी देश का नाम करें रौशन : कर्नल संजय सिंह

वहीं पूर्व विधायक सोमप्रकाश यादव ने फुटबॉल खिलाड़ियों और कमिटी के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी के अंदर प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. आप सब खेल को करियर के रूप में लेकर खेले और हमारे तरफ से जो भी संभव होगा मैं हर समय मदद करने के लिए तैयार हूं. उन्होंने कर्नल संजय सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्र में भी आपने यहां के बच्चों के लिए बहुत ही सुनहरा अवसर फुटबॉल में कैरियर बनाने के लिए दिया है. भविष्य में हुसैनाबाद के होनहार फुटबॉल प्लेयर को मैं अपने यहां खेलने के लिए आमंत्रित करूंगा. आयोजन समिति के संरक्षक कर्नल डॉक्टर संजय सिंह ने कर्नल कप 2023 के आयोजन के औचित्य पर प्रकाश डाला और कहा कि ग्रामीण इलाकों के खिलाड़ी को आगे लाने के लिए हर वर्ष इस तरह का आयोजन किया जा रहा है. हमारे झारखंड के गुमला और खूंटी जैसे इलाकों से गरीब आदिवासी के बच्चे बिना संसाधन के इंडियन टीम में खेल रहे हैं. तो हमारे यहां तो उनसे बेहतर संसाधन है तो क्यों न कुछ ऐसा किया जाए जिससे हुसैनाबाद का बच्चा भी देश के लिए खेले और हुसैनाबाद का नाम रोशन करें. इस मौके पर हुसैनाबाद पुर्व नगर अध्यक्ष रामेश्वर राम सांसद प्रतिनिधि रंजीत पासवान, अखिलेश मेहता, समाजसेवी भुवनेश प्रसाद सिंह, क्लब के अध्यक्ष मानिक चंद्र सिंह, भाजपा नेता मोनु सिंह, लालबहादुर सिंह मुखिया ओमप्रकाश कुमार नरेंद्र ठाकुर विकास सिंह क्लब के सदस्य मनोज शर्मा, जयकुश सिंह, सुधीर कुमार सिंह, लाल धन ठाकुर, सुभाष कुमार, ताकि रिजवी, इसरार अहमद, अमित सिंह, भानु सिंह आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-youth-suicide-case-in-utpad-bhawan-people-blocked-lalpur-chowk-with-dead-body/">रांचीः

उत्पाद भवन में युवक खुदकुशी मामला, शव के साथ लोगों ने लालपुर चौक किया जाम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही