Search

 
 
 

हुसैनाबाद : पक्की सड़क की नहीं हुई मापी

 
Hussainabad, Palamu: पक्की सड़क की मापी नहीं हो सकी. मापी स्थल पर अमीन विनय कुमार ने बताया कि चौहदीदार ने आपति आवेदन दिया. कहा कि पक्की सड़क का मामला न्यायालय में लंबित है, जिसके कारण मापी नही हुई. बता दें कि पुराना खाता 431 प्लाट संख्या 1266, रकवा 8.79 एकड़ गैर मजरूआ भूमि है. जिस पर हैदरनगर अंचल अधिकारी शैलेंद्र रजक द्वारा 2017 में उक्त खाता प्लॉट को प्रतिबंधित भूमि बताया और भू स्वामी प्रमाण पत्र का आवेदन निरस्त कर दिया था. उसके बाद 2018 में उक्त खाता प्लॉट को पक्की रोड सहित खरीद बिक्री हो गई. जिसका हाल सर्वे थाना संख्या 303 के खाता संख्या 1274 प्लॉट संख्या 3115 है. इसके अंश भाग पर पक्की सड़क अवस्थित है. मापी स्थल पर अरविंद कुमार सिंह, बिरजू मेहता, रामप्रवेश मेहता, भोला मेहता, गोरख मेहता, मुकेश मेहता, अजय राम, रामजीत राम, नंदकुमार मेहता, भीम मेहता, दिनेश मेहता, प्रमोद मेहता, विजय मेहता अमीन विनय कुमार, अमीन अजीत कुमार सिंह, अवधेश मेहता अमीन के अलावे सैकड़ो लोग उपस्थित थे. मामला हैदरनगर अंचल स्थित मौजा हैदरनगर मरघटिया रोड का है. इसे भी पढ़ें :रिम्स">https://lagatar.in/rims-card-holding-patients-will-be-able-to-get-mri-at-low-rates-in-their-health-map/">रिम्स

के कार्डधारी मरीजों की हेल्थ मैप में हो सकेगी कम दरों पर एमआरआई 
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/WhatsApp-Image-2023-09-16-at-20.54.36.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही